केन्द्रीय भण्डारण निगम (CWC) में 22 पदों पर भर्ती

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। केन्द्रीय भण्डारण निगम (Central Warehousing Corporation - CWC) ने 22 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (Junior Personal Assistant) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (Junior Executive - राजभाषा) पदों के लिए की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

कहां मिलेगी पोस्टिंग?

भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली स्थित कार्यस्थलों पर नियुक्त किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी, जिसमें ऑनलाइन टेस्ट, स्किल टेस्ट (टाइपिंग व स्टेनोग्राफी) और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।

पदों का विवरण

Junior Personal Assistant: 16 पद

Junior Executive (Rajbhasha): 06 पद

शैक्षणिक योग्यता

Junior Personal Assistant के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री और ऑफिस मैनेजमेंट/सचिवालय प्रैक्टिस में कम से कम 1 वर्ष का डिप्लोमा। साथ ही, इंग्लिश शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति आवश्यक।

Junior Executive (Rajbhasha): हिंदी को वैकल्पिक और अंग्रेज़ी को मुख्य विषय के रूप में स्नातक की डिग्री, या हिंदी में BA समकक्ष डिप्लोमा/डिग्री। हिंदी सॉफ्टवेयर पर काम करने की दक्षता वांछनीय।

आयु सीमा और वेतन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। जबकि वेतनमान ₹29,000 से ₹93,000 प्रति माह तक हैं।

आवेदन शुल्क

SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen/Women उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500/-, UR/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए  ₹1,350/- निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार https://cwceportal.com/cwc_careers.html वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15 नवंबर 2025

0 comments:

Post a Comment