आवेदन के बाद शुल्क समायोजन और आवश्यक संशोधन करने के लिए 5 अप्रैल 2026 तक का समय दिया जाएगा। सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये रखा गया है, जिसे ऑनलाइन भुगतान करना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क अलग से लागू होगा और केवल चयनित उम्मीदवारों द्वारा भुगतान किया जाएगा।
कुल रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में 560 फार्मासिस्ट पद भरे जाएंगे। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है: अनारक्षित: 224, ओबीसी: 151, ईडब्ल्यूएस: 56, एससी: 118, एसटी: 11, कुल पद: 560
मुख्य परीक्षा का चयन
फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्हें प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 (PET 2025) का स्कोरकार्ड प्राप्त हुआ हो।
शैक्षणिक योग्यता
फार्मासिस्ट पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा इन फार्मेसी होना आवश्यक है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य है।
वेतन और ग्रेड पे
आपको बता दें की इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-5 (5200-20,200) ग्रेड पे-2800 का वेतनमान दिया जाएगा।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु: 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन किया जा रहा हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment