क्या है जन औषधि केंद्र योजना
सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र योजना के तहत ऐसे मेडिकल स्टोर खोले जाते हैं जहां जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध होती हैं। इन दवाओं की गुणवत्ता ब्रांडेड दवाओं के बराबर मानी जाती है, लेकिन इनकी कीमत काफी कम होती है। आमतौर पर ये दवाइयां बाजार में मिलने वाली दवाओं की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती होती हैं।
कौन खोल सकता मेडिकल स्टोर
जन औषधि केंद्र खोलने के लिए कुछ जरूरी शर्तें निर्धारित की गई हैं। इसके लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास डी-फार्मा या बी-फार्मा की डिग्री होना आवश्यक है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि दवाओं का वितरण प्रशिक्षित व्यक्ति की निगरानी में हो। इसके अलावा केंद्र खोलने के लिए लगभग 120 वर्ग फुट जगह की आवश्यकता होती है।
सरकार देती है आर्थिक सहायता
इस योजना की खास बात यह है कि सरकार आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराती है। महिला उद्यमियों, दिव्यांग व्यक्तियों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ-साथ पूर्व सैनिकों को जन औषधि केंद्र स्थापित करने के लिए 2 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है
कैसे करें आवेदन
अब इस योजना के तहत आवेदन करना काफी सरल हो गया है। इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट janaushadhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन का विकल्प चुनना होता है। इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और पेशेवर जानकारी भरनी होती है। आवेदन की जांच और सत्यापन के बाद संबंधित विभाग द्वारा अनुमति मिलने पर आवेदक अपना जन औषधि केंद्र शुरू कर सकता है।
0 comments:
Post a Comment