वेतन में संभावित बढ़ोतरी
8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद कर्मचारियों के मूल वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 18,000 रुपये है, जिसे बढ़ाकर लगभग 41,000 से 51,000 रुपये तक किए जाने की संभावना जताई जा रही है। वेतन संशोधन के लिए फिटमेंट फैक्टर को भी बढ़ाया जा सकता है। यदि यह 3.0 के आसपास तय किया जाता है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में लगभग 30 से 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव है। इसके अलावा कर्मचारी संगठनों ने वार्षिक वेतन वृद्धि दर को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने की मांग भी उठाई है।
पेंशन में सुधार की उम्मीद
पेंशनभोगियों के लिए भी 8वां वेतन आयोग काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्तमान में न्यूनतम पेंशन 9,000 रुपये है, जिसे बढ़ाकर लगभग 22,500 से 25,000 रुपये से अधिक किए जाने की संभावना है। इससे लाखों पेंशनभोगियों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। इसके साथ ही कुछ कर्मचारी संगठनों द्वारा पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करने की मांग भी की जा रही है, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय सरकार को लेना होगा।
भत्तों में बदलाव
वेतन आयोग लागू होने पर आमतौर पर भत्तों की संरचना में भी बदलाव किया जाता है। माना जा रहा है कि महंगाई भत्ता (DA) को मूल वेतन में समायोजित किया जा सकता है और इसके बाद नई दरों से इसकी गणना शुरू होगी। चूंकि मूल वेतन बढ़ेगा, इसलिए मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य भत्तों में भी स्वाभाविक रूप से वृद्धि देखने को मिल सकती है।
एरियर और करियर से जुड़े लाभ
यदि आयोग की सिफारिशों को लागू करने में देरी होती है, तो कर्मचारियों को पिछली तारीख से एरियर भी मिल सकता है, जो एक बड़ी आर्थिक राहत साबित हो सकता है। इसके अलावा कर्मचारी संगठनों ने अपने करियर के दौरान कम से कम पांच पदोन्नति सुनिश्चित करने की मांग भी रखी है, जिससे कर्मचारियों के कैरियर विकास में मदद मिल सके।

0 comments:
Post a Comment