तमिलनाडु में चुनावी महासंग्राम! ताज़ा सर्वे में कांटे की टक्कर? BJP कहां खड़ी

न्यूज डेस्क। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। इसी बीच VoteVibe द्वारा 23 मार्च 2026 को जारी किए गए ताज़ा ओपिनियन पोल ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर को और स्पष्ट कर दिया है। 7,992 मतदाताओं पर आधारित इस सर्वे के अनुसार, सत्ताधारी DMK+ और मुख्य विपक्षी AIADMK+ के बीच चुनाव बेहद करीबी और रोमांचक होने वाला है।

मुख्यमंत्री पद की जंग और जनता की राय

सर्वे में मुख्यमंत्री पद के लिए वर्तमान CM एम.के. स्टालिन 39.9% लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं, जबकि AIADMK के ई. पलानीस्वामी 37.5% समर्थन के साथ उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। युवा मतदाता विशेषकर अभिनेता विजय की TVK पार्टी को 14.7% समर्थन दे रहे हैं, जिससे यह चुनाव और अधिक दिलचस्प हो गया है।

मौजूदा सरकार के पांच साल के कार्यकाल पर जनता की राय मिश्रित है। लगभग 40% लोग स्टालिन सरकार के कामकाज को ‘अच्छा’ या ‘बहुत अच्छा’ मानते हैं, वहीं 39% ने इसे ‘खराब’ या ‘बहुत खराब’ बताया। दिलचस्प बात यह है कि 44.6% मतदाता जयललिता और EPS के पिछले कार्यकाल को स्टालिन के वर्तमान कार्यकाल से बेहतर मानते हैं।

57% मतदाता मौजूदा विधायक से नाराज

स्थानीय स्तर पर भारी सत्ता विरोधी लहर देखने को मिल रही है। सर्वे में 51.7% मतदाताओं ने अपने मौजूदा विधायक को फिर से वोट देने की संभावना नहीं बताई, जिसमें 28.7% ने इसे ‘अत्यधिक असंभव’ और 23% ने ‘असंभव’ बताया। इसका अर्थ है कि कई विधानसभा क्षेत्र इस चुनाव में पूरी तरह से खुली हो सकती हैं।

तमिलनाडु में सीटों का क्या है गणित?

मतदाताओं के मत और सीटों के अनुमान के अनुसार, DMK+ को 40.1% वोट के साथ 113-123 सीटें मिल सकती हैं, जबकि AIADMK+ 38.1% वोट के साथ 106-116 सीटों के करीब खड़ी है। विजय की TVK पार्टी 14.8% वोट के साथ 2-8 सीटें जीतकर इस चुनाव में ‘वाइल्ड कार्ड’ साबित हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment