ग्रेच्युटी सीमा में बड़ा इजाफा
अब तक इन शिक्षकों और कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय अधिकतम 20 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी मिलती थी, लेकिन नए फैसले के तहत इस सीमा को बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया है।
कब मिलेगा बढ़ा हुआ लाभ?
सरकार ने इस बढ़ोतरी को महंगाई भत्ते (डीए) से जोड़ दिया है। यानी जब डीए मूल वेतन का 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा, तब यह नई सीमा प्रभावी हो जाएगी। इससे यह सुनिश्चित किया गया है कि बढ़ती महंगाई के साथ कर्मचारियों को भी बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
पुराने नियमों में हुआ संशोधन
इससे पहले वर्ष 2017 में लागू किए गए प्रावधानों के अनुसार, 60 वर्ष की आयु तक सेवा देने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये तय की गई थी। अब उसी व्यवस्था में बदलाव कर इसे और अधिक लाभकारी बनाया गया है।
हजारों शिक्षकों को मिलेगा फायदा
प्रदेश के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी कार्यरत हैं। इस फैसले से करीब 60 हजार से अधिक शिक्षकों को सीधे तौर पर लाभ मिलने की उम्मीद है।
आर्थिक सुरक्षा को मिलेगा मजबूती
सरकार के इस कदम से शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के समय पहले की तुलना में अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी। इससे उनकी भविष्य की योजनाएं और पारिवारिक सुरक्षा मजबूत होगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment