छात्रों के लिए अच्छा मौका! बिहार ITI में दाखिले का रजिस्ट्रेशन शुरू

पटना। बिहार में तकनीकी शिक्षा हासिल करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (BCECEB) ने ITICAT 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी आईटीआई संस्थानों में छात्रों को दाखिला दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य / ओबीसी / ईबीसी वर्ग: 750 रुपये, एससी / एसटी वर्ग: 100 रुपये, दिव्यांग उम्मीदवार: 430 रुपये। 

शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं (मैट्रिक) या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। जो छात्र इस वर्ष 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा:

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2026 तक 14 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, मैकेनिक मोटर वाहन और मैकेनिक ट्रैक्टर जैसे ट्रेड के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 मार्च 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अप्रैल 2026

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2026

फॉर्म में सुधार की तिथि: 16 से 17 अप्रैल 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि: 8 मई 2026

परीक्षा की संभावित तिथि: 17 मई 2026

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं। वेबसाइट पर ITICAT 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन करें। आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

0 comments:

Post a Comment