भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी
इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय रेलवे में Assistant Loco Pilot (ALP) के पद भरे जाएंगे। यह भर्ती CEN No. 01/2026 के तहत आयोजित की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन की तिथियां
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की शुरुआत 15 मई 2026 से होगी। उम्मीदवार 14 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम समय सीमा रात 11:59 बजे तक तय की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
पदों की संख्या
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार देशभर के अलग-अलग रेलवे जोनों में कुल 11,127 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती रेलवे में तकनीकी पदों के लिए बड़े स्तर पर होने वाली भर्तियों में से एक मानी जा रही है।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी पात्रता की विस्तृत जानकारी विस्तृत अधिसूचना (Detailed CEN 01/2026) में दी जाएगी। इसमें पोस्ट के अनुसार शिक्षा योग्यता और मेडिकल स्टैंडर्ड की जानकारी भी शामिल होगी।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
सैलरी और सुविधाएं
सहायक लोको पायलट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-2 के तहत वेतन दिया जाएगा। इस पद के लिए शुरुआती बेसिक सैलरी लगभग ₹19,900 प्रति माह निर्धारित की गई है। इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिलते हैं, जिससे कुल वेतन और अधिक हो सकता है।
कहां करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रेलवे में यह भर्ती युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है। जो उम्मीदवार लंबे समय से रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।
.png)
0 comments:
Post a Comment