भारत ने तैयार की 'शौर्य-NG' मिसाइल, जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली। भारत अपनी मिसाइल ताकत को और मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने Shaurya NG (नेक्स्ट जेनरेशन) मिसाइल का विकास पूरा कर लिया है और इसके परीक्षण की तैयारी कर रहा है। यह मिसाइल विशेष रूप से उच्च गति और कठिन परिस्तिथियों में दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने के लिए डिजाइन की गई है।

Shaurya NG की खासियत

Shaurya मिसाइल भारत की रणनीतिक क्षमताओं में पहले से ही अहम भूमिका निभाती रही है। यह मिसाइल 700 से 1000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है और कैनिस्टर लॉन्च सिस्टम से कहीं भी तैनात की जा सकती है। परंपरागत बैलिस्टिक मिसाइलों की तरह यह सीधी रेखा में नहीं चलती, बल्कि उड़ान के दौरान अपना मार्ग बदल सकती है, जिससे इसे इंटरसेप्ट करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

तेज़ गति और उन्नत तकनीक

Shaurya NG की गति Mach 7 से अधिक है, यानी लगभग 2.4 से 2.5 किलोमीटर प्रति सेकंड। इतनी तेज रफ्तार पर जब मिसाइल वायुमंडल में प्रवेश करती है, तो उसके चारों ओर प्लाज्मा की परत बन जाती है। यह परत सामान्य गाइडेंस सिस्टम को प्रभावित कर सकती है। इसके लिए DRDO ने मल्टी-मोड सीकर विकसित किया है, जो Imaging Infrared (IIR) और Active Radar तकनीक का उपयोग कर मिसाइल को सही लक्ष्य तक पहुंचाता है।

ऊंचाई और उड़ान प्रोफाइल

Shaurya NG की उड़ान प्रोफाइल इसे अलग बनाती है। यह लॉन्च के बाद करीब 50 किलोमीटर ऊंचाई तक उठती है और क्वासी-बैलिस्टिक मार्ग अपनाती है। पूरी तरह अंतरिक्ष में नहीं जाने वाली इस मिसाइल की उड़ान वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में होती है, जिससे यह अपने फिन्स की मदद से दिशा बदल सकती है और दुश्मन के रडार से आसानी से छुप सकती है।

आधुनिक कैनिस्टर लॉन्च सिस्टम

नए वर्जन में कैनिस्टर लॉन्च सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। कोल्ड लॉन्च तकनीक के तहत मिसाइल पहले गैस की मदद से बाहर निकलती है और फिर इंजन चालू होता है, जिससे लॉन्च सुरक्षित और तेज़ होता है। कैनिस्टर में रखी Shaurya NG मिसाइल 10 से 15 साल तक बिना किसी बड़े रखरखाव के तैयार रह सकती है।

युद्धक्षेत्र में बढ़ी ताकत और मोबिलिटी

Shaurya NG को Transporter Erector Launcher (TEL) से मात्र 5 मिनट में लॉन्च किया जा सकता है। यह मिसाइल युद्धक्षेत्र में मोबाइल होने के साथ-साथ सर्वाइवल के मामले में भी बेहद सक्षम है। Shaurya NG मिसाइल भारत की रक्षा क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है, और यह स्पष्ट संदेश देती है कि देश अपनी सुरक्षा और ताकत को हर हाल में बढ़ाता रहेगा।

0 comments:

Post a Comment