अहमदाबाद: गुजरात में Staff Nurse के 90 पदों पर भर्ती

अहमदाबाद। गुजरात में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका आया है। Gujarat Gaun Seva Pasandgi Mandal (GSSSB) ने Staff Nurse (Ayurveda) के 90 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 30 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती विवरण

पद का नाम: Staff Nurse (Ayurveda), Class-3

कुल पद: 90

वेतनमान: प्रारंभिक 5 वर्षों के लिए स्थिर वेतन ₹40,800 प्रति माह; नियमित नियुक्ति पर 7वें वेतन आयोग के स्तर-5 (₹29,200–92,300) के अनुसार वेतन

योग्यता

इन पदों पर आवेदन के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता आयुर्वेदिक नर्सिंग में डिप्लोमा (Gujarat Ayurvedic Nursing Faculty से प्रमाणपत्र), बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, गुजराती और/या हिंदी का ज्ञान।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए (13 अप्रैल 2026 को), आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन केवल ऑनलाइन OJAS पोर्टल (https://ojas.gujarat.gov.in) के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जा कर आवेदन को पूरा करें।

आवेदन शुल्क:

सामान्य/Unreserved के लिए आवेदन शुल्क ₹500, आरक्षित वर्ग/महिलाएं/PwD/पूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क ₹400 निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन शुरू: 30 मार्च 2026 (दोपहर 2 बजे)

आवेदन की अंतिम तिथि: 13 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे)

फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 16 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे)

महत्वपूर्ण लिंक

OJAS पोर्टल: ojas.gujarat.gov.in

GSSSB वेबसाइट: gsssb.gujarat.gov.in

0 comments:

Post a Comment