भर्ती का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत Constable (Veterinary, Driver, Tradesman और Nursing Orderly) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये सभी पद ग्रुप ‘C’ नॉन-गजेटेड (Combatised), नॉन-मिनिस्ट्रीयल श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पूरे भारत या आवश्यकता पड़ने पर भारत के बाहर भी तैनात किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण जानकारी
संस्था का नाम: सशस्त्र सीमा बल (SSB), गृह मंत्रालय, भारत सरकार
पद का नाम: कांस्टेबल (Veterinary, Driver, Tradesman, Nursing Orderly)
कुल पद: 827
योग्यता: 10वीं पास
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
चयन प्रक्रिया
SSB भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया इस प्रकार है: PET शारीरिक दक्षता परीक्षण, PST शारीरिक माप परीक्षण, लिखित परीक्षा, ट्रेड / स्किल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल परीक्षण। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से नियुक्ति दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें
सबसे पहले SSB की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं। Recruitment सेक्शन में जाएं। संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें। ऑनलाइन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

0 comments:
Post a Comment