पहले ही दिन 2972 युवाओं का चयन
रोजगार मेले के पहले दिन करीब 4500 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 2972 युवाओं का अलग-अलग कंपनियों में चयन हुआ। इससे रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं में उत्साह बढ़ा है।
100+ कंपनियां दे रहीं हैं नौकरी
मेले में बैंकिंग, बीमा, फाइनेंस, रिटेल और अन्य क्षेत्रों की 100 से अधिक कंपनियां शामिल हुई हैं। इनके जरिए 20 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। मेले में टाटा ट्रेंट, क्रोमा, वी-मार्ट, डी-मार्ट, सैमसंग और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियां युवाओं की भर्ती कर रही हैं।
विदेश में नौकरी का भी मौका
बिहार के युवाओं के लिए खास बात यह है कि रोजगार मेले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नौकरी के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कुछ कंपनियों के माध्यम से खाड़ी देशों में रिटेल, रियल एस्टेट और अन्य क्षेत्रों में करीब एक हजार नौकरियों के अवसर बताए गए हैं।
सरकार का बड़ा लक्ष्य
विभाग के अनुसार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार रोजगार मेले और मेगा जॉब कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। नवंबर से अब तक एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का दावा किया गया है। युवाओं के पंजीकरण के लिए डीईटी पोर्टल भी तैयार किया गया है। इस पर अब तक 1.20 लाख से ज्यादा युवा रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। भविष्य में ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन जॉब फेयर आयोजित करने की भी तैयारी है।
.png)
0 comments:
Post a Comment