भागलपुर में करीब 3 हजार आवेदन
भागलपुर जिले में दूसरी किस्त के लिए अब तक करीब 3 हजार आवेदन प्राप्त होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल आवेदन लेने और लाभुकों की पात्रता जांचने की प्रक्रिया शुरुआती दौर में है। आवेदन मिलने के बाद निर्धारित मानकों के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
पहली किस्त के इस्तेमाल की जांच
दूसरी किस्त पाने के लिए केवल आवेदन करना पर्याप्त नहीं होगा। लाभुकों के चयन में यह देखा जाएगा कि पहली किस्त के तौर पर मिली 10 हजार रुपये की राशि का इस्तेमाल तय आर्थिक गतिविधि या व्यवसाय में किया गया था या नहीं। इसके साथ ही आवेदक पर पहले से कोई ऋण बकाया है या नहीं, स्वयं सहायता समूह की बैठकों में उसकी भागीदारी कैसी रही है और दूसरी किस्त मिलने पर राशि का उपयोग किस काम में किया जाएगा, जैसी जानकारियां भी देखी जाएंगी।
पुराने कारोबार को बढ़ाने का मौका
दूसरी किस्त की राशि का इस्तेमाल पहले से चल रहे कारोबार को विस्तार देने में किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर महिला अपने मौजूदा छोटे व्यवसाय के लिए अतिरिक्त सामान, उपकरण या अन्य जरूरी संसाधन खरीद सकती है। इसके अलावा जो महिलाएं नया काम शुरू करना चाहती हैं, वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार नए व्यवसाय में भी राशि का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
ग्राम संगठन के जरिए होगा चयन
आवेदन और लाभुकों के चयन की प्रक्रिया ग्राम संगठन के माध्यम से आगे बढ़ाई जा रही है। प्राप्त आवेदनों की निर्धारित मानकों के आधार पर जांच की जाएगी। पात्र पाए जाने वाले आवेदकों को ही आगे सहायता राशि देने की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment