जमीन खरीद की दर में 6 फीसदी इजाफा
YEIDA ने आपसी सहमति से किसानों से जमीन खरीदने की मौजूदा दर में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब फेज-1 में आने वाले गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर क्षेत्रों में नियोजित विकास के लिए जमीन 4,300 रुपये की जगह 4,558 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से खरीदी जाएगी। इसके अलावा जमीन देने वाले किसानों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी रखी गई है। इसके तहत 4,037 रुपये प्रति वर्ग मीटर नकद भुगतान के साथ 7 प्रतिशत आबादी प्लॉट देने का प्रावधान है।
किसानों को मिलेगी आधुनिक मंडी
किसानों के हित में बोर्ड बैठक में एक आधुनिक मंडी विकसित करने का भी निर्णय लिया गया है। सेक्टर-34 में करीब 36 एकड़ जमीन पर मंडी तैयार की जाएगी। यहां किसानों को अपनी उपज के भंडारण, बिक्री और व्यापार के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
जेवर क्षेत्र में बढ़ेगा विकास
जेवर एयरपोर्ट के आसपास तेजी से हो रहे विकास को देखते हुए कई बड़े प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी गई है। इनमें मेडिकल हब, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, ताइवान सिटी, फार्मास्युटिकल क्लस्टर और इंटरनेशनल स्टेडियम जैसी योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के लिए आगे किसानों की जमीन की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में बढ़ी हुई मुआवजा दरों से जमीन देने वाले किसानों को आर्थिक रूप से पहले से बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment