खुशखबरी की घोषणा, बिहार में एक साथ 3 बड़ी भर्ती, नोटिश जारी

पटना: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक साथ कई बड़े अवसर सामने आए हैं। राज्य में BTSC, राज्य स्वास्थ्य समिति और BPSC की ओर से अलग-अलग पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें टेक्नीशियन, असिस्टेंट बैक्टीरियोलॉजिस्ट, स्पेशलिस्ट डॉक्टर और स्कूल शिक्षक के पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती की योग्यता और अंतिम तारीख जरूर जांच लेनी चाहिए।

1. BTSC में टेक्नीशियन और असिस्टेंट बैक्टीरियोलॉजिस्ट भर्ती

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने टेक्नीशियन (बेंच केमिस्ट) और असिस्टेंट बैक्टीरियोलॉजिस्ट के कुल 13 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू होकर 23 अगस्त 2026 तक चलेगी। जो उम्मीदवार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता पूरी करते हैं, वे आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में दिए गए पदवार नियमों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

2. 450 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती

बिहार के स्वास्थ्य विभाग में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए बड़ा भर्ती अभियान चल रहा है। State Health Society Bihar (SHS Bihar) ने स्पेशलिस्ट डॉक्टर के 450 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए DNB, MS या MD जैसी निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है और इसकी अंतिम तारीख 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार SHS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

3. BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पद

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ा अवसर BPSC TRE-4.0 के रूप में आया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत 32,388 स्कूल शिक्षक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूल शिक्षक के विभिन्न पदों के लिए की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment