बिहार में किसानों के लिए बड़ा मौका, 7 जिलों के लिए आई खुशखबरी!

पटना: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद होने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार दूसरे चरण में फसल क्षति के लिए दोबारा आवेदन का मौका देने की तैयारी कर रही है। इसमें उन किसानों को भी शामिल किया जाएगा, जो पहले चरण में किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए थे।

इन 7 जिलों के किसानों को मिलेगा मौका

दूसरे चरण में गोपालगंज, सारण, वैशाली, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और दरभंगा के प्रभावित किसानों से आवेदन लिए जाने की तैयारी है। कृषि विभाग जल्द आवेदन शुरू करने की तारीख और पूरी प्रक्रिया की जानकारी जारी कर सकता है।

नुकसान का जुटाया जा रहा ब्योरा

विभाग ने संबंधित जिलों के कृषि अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित इलाकों और फसल को हुए नुकसान की जानकारी मांगी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर किसानों को राहत देने की आगे की प्रक्रिया तय होगी।

करीब 8 लाख लोग प्रभावित

दूसरे दौर की बाढ़ का असर सात जिलों के 35 प्रखंडों और 165 पंचायतों तक पहुंचा है। करीब आठ लाख आबादी प्रभावित होने की जानकारी है, जबकि खेती को भी बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा है। गंडक नदी में लंबे अंतराल के बाद रिकॉर्ड स्तर पर पानी आने से चंपारण सहित कई इलाकों में स्थिति गंभीर हुई।

ऐसे में दूसरे चरण का आवेदन उन किसानों के लिए अहम माना जा रहा है, जिन्हें पहले मौका नहीं मिल पाया था या जो नए सिरे से बाढ़ की चपेट में आए हैं।

0 comments:

Post a Comment