यूपी में बनेंगे 7 अंडरपास और फ्लाईओवर, इन जिलों के लिए खुशखबरी!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ-अयोध्या हाईवे से गुजरने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। हाईवे पर लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों को कम करने के लिए एनएचएआई ने बड़ा प्लान तैयार किया है। हादसों की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर 7 अंडरपास और एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

इन परियोजनाओं पर करीब 450 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

सफेदाबाद में बनेगा फ्लाईओवर

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफेदाबाद में करीब 75.93 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह हाईवे के किमी 19.140 पर प्रस्तावित है। इसके बनने से इस क्षेत्र में यातायात को व्यवस्थित करने और हादसों का खतरा घटाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इन 7 जगहों पर बनेंगे अंडरपास

एनएचएआई के प्रस्ताव के मुताबिक हाईवे पर सात स्थानों पर अंडरपास बनाए जाएंगे। इनमें दादरा, भिटरिया, रानीमऊ, कूढ़ा सादात, भेलसर, सत्ती चौरा और अरकुना शामिल हैं। इनके प्रस्तावित किलोमीटर क्रमशः 40.385, 62.85, 70.6, 85.5, 88.675, 96.5 और 104.480 हैं।

क्यों उठाया गया यह कदम?

लखनऊ-अयोध्या हाईवे के कई हिस्सों में स्थानीय सड़कें सीधे मुख्य हाईवे से जुड़ती हैं। इससे कई बार लोगों को कम दूरी तय करने के लिए गलत दिशा में वाहन चलाना पड़ता है, जिससे टक्कर और हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

अंडरपास और फ्लाईओवर बनने के बाद स्थानीय यातायात को सुरक्षित रास्ता मिलेगा और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी बेहतर होने की उम्मीद है। एनएचएआई ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

0 comments:

Post a Comment