खुशखबरी का धमाकेदार ऐलान! यूपी में बंपर भर्ती, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने वर्ष 2026 की भर्ती प्रक्रिया के तहत 12,405 प्राथमिक सहायक शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

12,405 पदों पर होगी नियुक्ति

आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत सहायक शिक्षक के कुल 12,405 पद शामिल हैं। इनमें 11,508 पद अर्बन प्राइमरी और 897 पद संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों के हैं। भर्ती उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के प्राथमिक और संबंधित सहायता प्राप्त विद्यालयों के लिए है।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा। आवेदन OTR आधारित ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1,000 रुपये है, जबकि एससी/एसटी के लिए 500 रुपये और PwBD अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

दिसंबर में होगी लिखित परीक्षा

भर्ती की लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है, ताकि अंतिम समय में तकनीकी समस्या या भुगतान संबंधी परेशानी से बचा जा सके।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अन्य शर्तों को ध्यान से देख लेना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment