मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,36,740 रुपये रहा। चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के भाव इसी स्तर के आसपास रहे। बीते सप्ताह कई शहरों में 24 कैरेट गोल्ड करीब 3,500 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड करीब 3,200 रुपये तक सस्ता हुआ।
चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली है। 5 अक्टूबर की सुबह देश में चांदी करीब 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। पिछले सप्ताह इसके भाव में करीब 10,000 रुपये की कमी आई।
वैश्विक बाजार और RBI बैठक पर नजर
कीमती धातुओं की कीमतों पर घरेलू मांग के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल का भी असर पड़ता है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 4,153 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर करीब 60.97 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बताया गया है।
इसी बीच RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 5 अक्टूबर से शुरू हो रही है। बैठक के फैसले 7 अक्टूबर को सामने आएंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में ब्याज दरों और वैश्विक बाजार से जुड़े संकेतों का असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

0 comments:
Post a Comment