मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्तावित बस टर्मिनलों के डिजाइन को मंजूरी दी गई। फिलहाल प्रोजेक्ट के लिए आरएफपी तैयार किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद यात्रियों को एक ही जगह पर कई आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
इन शहरों को मिलेगा फायदा
पहले चरण में गयाजी, बिहारशरीफ, राजगीर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, मुंगेर, दरभंगा, तारापुर और पूर्णिया में आधुनिक बस टर्मिनल विकसित करने की योजना है। प्रस्तावित टर्मिनल करीब 5 मंजिला होंगे और इनमें बस संचालन के साथ यात्रियों की सुविधाओं का भी खास ध्यान रखा जाएगा।
मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं
टर्मिनल में एसी वेटिंग रूम, डिजिटल डिस्प्ले, पेयजल, आधुनिक शौचालय, पार्किंग और एटीएम जैसी सुविधाएं होंगी। दिव्यांग यात्रियों के लिए भी विशेष व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा दीदी की रसोई और इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन की सुविधा भी प्रस्तावित है। ग्राउंड फ्लोर पर बसों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी।
सरकार की योजना राज्य के कई शहरों में ऐसे मल्टी-मॉडल हब विकसित करने की है। इन परियोजनाओं को पीपीपी मॉडल पर आगे बढ़ाया जाएगा और निर्माण की जिम्मेदारी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की होगी।

0 comments:
Post a Comment