खुशखबरी का ऐलान! यूपी में निकली बड़ी भर्ती, 7 अक्टूबर तक है अंतिम मौका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (कृषि) के 134 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

134 पदों पर होगी भर्ती

यह भर्ती कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर (कृषि) पदों के लिए है। भर्ती का विज्ञापन संख्या 19-परीक्षा/2026 है। आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी और इसकी अंतिम तारीख 7 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

PET-2025 जरूरी

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का PET-2025 में शामिल होकर शॉर्टलिस्ट होना जरूरी है। यानी केवल वही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो निर्धारित PET प्रक्रिया के तहत पात्र पाए गए हैं।

ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थियों को आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन से पहले पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में जरूर जांच लें। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि तकनीकी समस्या या अन्य परेशानी की स्थिति में उनके पास पर्याप्त समय रहे।

0 comments:

Post a Comment