नियमित एक्सरसाइज जरूरी
रोजाना तेज चाल से चलना, साइकिल चलाना, तैराकी या हल्की कसरत करना शरीर को सक्रिय रखने में मदद करता है। इसके अलावे, सप्ताह में कुछ दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से मांसपेशियों की ताकत बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है।
खाने में प्रोटीन और पोषक तत्व
पुरुष इस उम्र की डाइट में दाल, दूध-दही, अंडे, मछली, पनीर, सोयाबीन और पर्याप्त सब्जियां शामिल करें। फल, साबुत अनाज और मेवे भी संतुलित आहार का हिस्सा हो सकते हैं। बहुत ज्यादा तला-भुना और अत्यधिक मीठा खाने से बचना बेहतर है।
धूम्रपान और ज्यादा शराब से दूरी
धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन शरीर की फिटनेस और हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इनसे दूरी बनाना लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण है।
नींद और तनाव पर दें ध्यान
पर्याप्त नींद शरीर की रिकवरी और ऊर्जा के लिए जरूरी है। लगातार तनाव भी थकान बढ़ा सकता है, इसलिए योग, ध्यान या अपनी पसंद की आरामदायक गतिविधियों के लिए समय निकालना फायदेमंद हो सकता है।

0 comments:
Post a Comment