पूर्वी भारत में बारिश के साथ बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा बताया गया है। वहीं पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश के कारण कुछ स्थानों पर भूस्खलन की आशंका है। मौसम को देखते हुए पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मछुआरों के लिए भी समुद्री क्षेत्रों में जाने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
इन 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और आंध्र प्रदेश में बारिश के आसार हैं। कई क्षेत्रों में तेज हवा और आंधी का असर भी देखने को मिल सकता है।
दिल्ली-UP में भी बदलेगा मौसम
दिल्ली में आज मध्यम से भारी बारिश के साथ 30-40 KM/H की हवाएं चलने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट है। मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, गोरखपुर और आसपास के इलाकों में मौसम खराब रह सकता है।
बिहार और मध्य प्रदेश में भी बारिश
बिहार के पटना, भोजपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज और कई अन्य जिलों में बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा, जबलपुर, शहडोल, भोपाल, इंदौर समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवा का असर रह सकता है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी का खतरा
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना भी है। उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में मौसम खराब रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बनने की स्थिति भी नजर आ रही है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम में खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

0 comments:
Post a Comment