कृषि मजदूरों को कितना मिलेगा?
कृषि क्षेत्र में एरिया A के अकुशल कामगारों की न्यूनतम मजदूरी बढ़कर 537 रुपये प्रतिदिन हो गई है। इसमें 333 रुपये बेसिक वेतन और 204 रुपये महंगाई भत्ता शामिल है। इसी क्षेत्र में बहुत कुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी 705 रुपये रोजाना तय की गई है। एरिया B में अकुशल मजदूरों को 491 रुपये और एरिया C में 486 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे।
निर्माण क्षेत्र में भी बढ़ी मजदूरी
निर्माण और मेंटेनेंस से जुड़े कामगारों को भी बढ़े हुए भत्ते का फायदा मिलेगा। एरिया A में अकुशल मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 840 रुपये प्रतिदिन, जबकि बहुत कुशल श्रमिकों की 1,111 रुपये होगी। एरिया B में यह क्रमशः 704 और 1,024 रुपये तथा एरिया C में 565 और 933 रुपये प्रतिदिन तय की गई है।
CPI-IW के आधार पर बदलाव
महंगाई भत्ते में यह संशोधन औद्योगिक श्रमिकों के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) से जुड़ा है। इंडेक्स 424.80 से बढ़कर 431.42 होने के बाद 6.62 अंकों की वृद्धि को आधार बनाया गया। इसी के अनुसार 1 अक्टूबर से नई दरें लागू की गई हैं।
इस बदलाव का सीधा असर उन कामगारों की कमाई पर पड़ेगा, जिनकी मजदूरी केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम दरों के तहत आती है।

0 comments:
Post a Comment