करीब 500 केंद्रों पर होगी खरीद
प्रदेश में धान खरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार लगभग 500 क्रय केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव है। यह संख्या पिछले वर्ष से करीब 50 अधिक होगी। सरकार अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से धान खरीद शुरू करने की तैयारी में है। हालांकि अंतिम खरीद नीति जारी होने के बाद इसमें कुछ बदलाव हो सकता है।
62.30 लाख टन खरीद का लक्ष्य
पिछले खरीफ सीजन में सरकार ने 62.30 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया था, जबकि वास्तविक खरीद 103.83 लाख टन तक पहुंच गई थी। इस बार भी शुरुआती लक्ष्य 62.30 लाख टन रखा गया है। किसानों को नजदीकी केंद्र पर ही सुविधा देने के लिए पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया समय से पूरी कराने पर जोर दिया जा रहा है।
ऑनलाइन भुगतान पर भी जोर
धान बेचने के बाद किसानों को भुगतान जल्द मिले, इसके लिए ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी है। खरीद केंद्रों पर तौल और जरूरी कागजी प्रक्रिया पहले से पूरी कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि किसानों को केंद्र पर अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।
धान खरीद में खाद्य एवं रसद विभाग के अलावा पीसीएफ, पीसीयू, मंडी परिषद, नेफेड, एनसीसीएफ और एफसीआई जैसी एजेंसियां भी भूमिका निभाएंगी। सभी संबंधित संस्थाओं को अपने केंद्रों पर व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment