बकाये के अनुसार तय होगी किस्तों की अवधि
नई व्यवस्था में बकाया रकम के आधार पर भुगतान की अवधि निर्धारित की गई है। 10 हजार रुपये तक का बकाया 12 महीने, जबकि 10 हजार से 15 हजार रुपये तक की राशि 18 महीने में जमा की जा सकेगी। वहीं, 15 हजार रुपये से अधिक के बकाये को चुकाने के लिए 24 महीने तक का समय मिलेगा।
उपभोक्ताओं को जानकारी देने का निर्देश
त्योहारी अवधि के चलते नई व्यवस्था को बिलिंग सिस्टम में पूरी तरह लागू करने की प्रक्रिया अभी चल रही है। हालांकि बिजली विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्रों में जाकर उपभोक्ताओं को इस सुविधा की जानकारी दें। साथ ही बकाया राशि नियमित रूप से जमा करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।
विभाग रखेगा पूरी नजर
बिजली विभाग स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले बकायेदार उपभोक्ताओं की स्थिति पर लगातार निगरानी रखेगा। संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उपभोक्ताओं से संपर्क कर नई किस्त व्यवस्था समझाने और बकाया वसूली की प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

0 comments:
Post a Comment