यूपी में 300 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, इन 5 जिलों के लिए खुशखबरी!

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में गंगा नदी पर पक्के पुल का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतामढ़ी-धनतुलसी-डेंगुरपुर घाट के बीच बनने वाले पुल की आधारशिला रखी। इस परियोजना पर 300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।

1.32 किलोमीटर लंबा होगा पुल

प्रस्तावित सेतु की लंबाई करीब 1.32 किलोमीटर होगी। पुल के साथ पहुंच मार्ग और जरूरी सुरक्षात्मक कार्य भी किए जाएंगे। इसके तैयार होने के बाद भदोही के धनतुलसी इलाके से प्रयागराज के मांडा क्षेत्र स्थित डेंगुरपुर तक सीधा सड़क संपर्क स्थापित हो सकेगा।

इन 5 जिलों को मिलेगा फायदा

आपको बता दें की इस पुल को बनने से भदोही, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और जौनपुर के लोगों की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है। इसके अलावा मिर्जापुर के रास्ते मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को भी बेहतर संपर्क मिल सकेगा।

बरसात में आवागमन की समस्या होगी कम

अभी इस घाट पर गंगा पार करने के लिए पीपा पुल या नाव का सहारा लेना पड़ता है। बारिश के मौसम में जलस्तर बढ़ने पर पीपा पुल हटाए जाने से लोगों को काफी परेशानी होती है। पक्का पुल बनने के बाद पूरे साल आवागमन की सुविधा उपलब्ध रहने की उम्मीद है।

इस परियोजना से कोनिया और मांडा क्षेत्र की सवा लाख से अधिक आबादी को भी फायदा मिल सकता है। स्कूल, अस्पताल, बाजार और अन्य जरूरी कामों के लिए लोगों की आवाजाही पहले की तुलना में आसान होगी। 

0 comments:

Post a Comment