मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 7 से 14 अक्टूबर का समय उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ काम आगे बढ़ने के संकेत हैं। कारोबार करने वालों के लिए भी यह अवधि लाभकारी रह सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह अवधि करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक रह सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होने के साथ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 7 से 14 अक्टूबर के बीच शुभ परिणाम मिलने के योग बन सकते हैं। आपकी मेहनत का असर दिखाई दे सकता है और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर भी समय अनुकूल रह सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह अवधि कई मामलों में राहत लेकर आ सकती है। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग लंबे समय से किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय सकारात्मक रह सकता है।

0 comments:
Post a Comment