पहली खुशखबरी-सातवें वेतनमान पर कमेटी का गठन:
शिक्षा विभाग सातवें वेतनमान को लेकर जल्द समीक्षा करेगा। इसके बाद कमेटी गठित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। सरकार यह भी आकलन करेगी कि इसे लागू करने पर राज्य के खजाने पर कितना अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
दूसरी खुशखबरी- वेतन विसंगति दूर करने की तैयारी:
शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर करने का भरोसा दिया गया है। इस मुद्दे पर विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।
तीसरी खुशखबरी-प्रमोशन पर जल्द होगा समाधान:
प्रमोशन से जुड़ी शिक्षकों की परेशानियों को भी दूर करने की बात कही गई है। सरकार इस मामले में आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी में है।
चौथी खुशखबरी-ऐच्छिक ट्रांसफर में राहत:
ऐच्छिक तबादले के तहत नए स्कूल में जाने में परेशानी महसूस करने वाले शिक्षकों को पुराने स्कूल में बने रहने का विकल्प दिए जाने की बात कही गई है। इस संबंध में निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगा गया है।
पांचवीं खुशखबरी-म्यूचुअल ट्रांसफर का मौका:
सामान्य तबादले की प्रक्रिया में शिक्षक, एचटी और एचएम आवेदन कर सकेंगे। साथ ही आपसी सहमति से स्कूल बदलने के लिए म्यूचुअल ट्रांसफर का विकल्प भी दोबारा मिलने की बात कही गई है।
शिक्षा मंत्री ने पटना में मांगों को लेकर अनशन कर रहे शिक्षकों से आंदोलन समाप्त करने की अपील भी की है। फिलहाल सातवें वेतनमान की कोई निश्चित लागू होने की तारीख घोषित नहीं हुई है। आने वाले दिनों में विभागीय समीक्षा और निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment