बिहार में बदलेगा मौसम! 19 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

पटना। बिहार में अक्टूबर की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई है। 6 से 9 अक्टूबर के बीच मौसम के ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है, जबकि 10 और 11 अक्टूबर को किसी बड़े अलर्ट की संभावना नहीं बताई गई है।

आज बिहार के बक्सर, गया, पटना, सीवान, रोहतास, औरंगाबाद, सारण, भोजपुर और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, भागलपुर और लखीसराय में भी मौसम प्रभावित रहने का अनुमान है।

40 किमी प्रति घंटे तक चल सकती है हवा

इसके अलावे बिहार के इन जिलों में बारिश के दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की आशंका है। इनकी रफ्तार करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही बिजली चमकने और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा।

मौसम खराब होने के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। गरज-चमक के समय खुले स्थानों पर जाने से बचें और पेड़, बिजली के खंभों तथा अन्य ऊंची संरचनाओं से दूरी बनाए रखें। संभव हो तो खराब मौसम के दौरान घर के अंदर ही रहें।

0 comments:

Post a Comment