बिहार के युवाओं की बल्ले-बल्ले! Food Safety Officer की भर्ती का ऐलान, नोटिश जारी

पटना। बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने Food Safety Officer के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 105 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

105 पदों पर होगी भर्ती

BTSC की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन संख्या 29/2026 के तहत Food Safety Officer के कुल 105 पद निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में फूड सेफ्टी के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का अच्छा अवसर है।

24 अक्टूबर तक करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर 2026 तय की गई है। अंतिम तारीख के बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

Food Safety Officer भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

कहां से करें ऑनलाइन आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक विज्ञापन में दी गई पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment