यूपी में बिछेगी नई रेल लाइन, इन जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक नई रेल परियोजना को लेकर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। खलीलाबाद से सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती होते हुए बहराइच तक करीब 240 किलोमीटर लंबी रेललाइन बिछाई जानी है। रेलवे बोर्ड की ओर से परियोजना की प्रगति से जुड़ी जानकारी साझा की गई है।

करीब 4,940 करोड़ रुपये की इस परियोजना को तीन हिस्सों में पूरा किया जा रहा है। मार्च 2026 तक इस पर 1,525 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 686 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। रेलवे ने इस परियोजना को ‘स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट’ के तौर पर अधिसूचित किया है।

तीन चरणों में आगे बढ़ रहा काम

खलीलाबाद-बांसी के बीच 54 किलोमीटर हिस्से में मिट्टी भराई, पुलों और स्टेशन निर्माण से जुड़े कार्य शुरू हो चुके हैं। वहीं बांसी से इकौना के बीच 120 किलोमीटर हिस्से में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इकौना-बहराइच के 66 किलोमीटर भाग में भी भूमि अधिग्रहण का काम आगे बढ़ रहा है।

इन इलाकों को मिलेगा रेल कनेक्टिविटी का लाभ

परियोजना पूरी होने के बाद बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, उतरौला और डुमरियागंज क्षेत्र रेल नेटवर्क से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे। इससे इन क्षेत्रों में यात्रियों के आवागमन के साथ व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए रेल कनेक्टिविटी परिवहन का एक महत्वपूर्ण विकल्प बन सकती है।

0 comments:

Post a Comment