90 दिन काम करने वालों का होगा पंजीकरण
विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत कम से कम 90 दिन काम पूरा करने वाले पात्र श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाएगा। पंजीकृत श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे अपने लिए लागू सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
17 योजनाओं से जुड़ सकेंगे श्रमिक
सरकार के अनुसार, प्रदेश में अब तक करीब 17.32 लाख निर्माण श्रमिकों का BOCW बोर्ड में पंजीकरण हो चुका है। पंजीकरण के बाद श्रमिक बोर्ड द्वारा संचालित 17 प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र हो सकते हैं।
लेबर सेस से जुटाई जाती है राशि
निर्माण कार्यों के बिल पर एक प्रतिशत राशि लेबर सेस के तौर पर काटकर श्रमिक कल्याण निधि में जमा की जाती है। इसी निधि के माध्यम से श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती हैं। ऐसे में पंजीकरण होने से पात्र श्रमिक इन योजनाओं से जुड़कर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि श्रमिकों के पंजीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और पात्र लोगों को योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

0 comments:
Post a Comment