FD से बेहतर! पोस्ट ऑफिस की ये 5 स्कीमें देंगी तगड़ा ब्याज

नई दिल्ली। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ नियमित कमाई का विकल्प तलाश रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की कुछ बचत योजनाएं आपके लिए उपयोगी हो सकती हैं। अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से इनमें मासिक या तिमाही आय के साथ तय अवधि में ब्याज पाने का विकल्प मिलता है।

1 .वरिष्ठ नागरिक बचत योजना

वरिष्ठ नागरिकों के लिए SCSS एक प्रमुख बचत विकल्प है। इसमें फिलहाल 8.2% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। ब्याज का भुगतान हर तीन महीने में होता है और योजना की अवधि 5 साल है। इससे वरिष्ठ नागरिकों को नियमित अंतराल पर आय मिल सकती है।

2 .मंथली इनकम स्कीम

हर महीने ब्याज के रूप में आय चाहने वालों के लिए पोस्ट ऑफिस MIS विकल्प हो सकता है। इसमें 7.4% वार्षिक ब्याज मिलता है और ब्याज मासिक आधार पर दिया जाता है। इसकी अवधि 5 साल रखी गई है।

3 .5 साल की टाइम डिपॉजिट

पोस्ट ऑफिस की 5 साल की टाइम डिपॉजिट पर 7.5% सालाना ब्याज मिलता है। इसमें रकम तय अवधि के लिए जमा रहती है। पात्र निवेश पर आयकर की धारा 80C के तहत टैक्स लाभ भी मिल सकता है।

4 .रिकरिंग डिपॉजिट

जो लोग हर महीने छोटी रकम जमा करके बचत करना चाहते हैं, उनके लिए RD उपयोगी विकल्प है। पोस्ट ऑफिस RD पर 6.7% सालाना ब्याज मिलता है और इसकी अवधि 5 साल है। इसमें नियमित मासिक जमा के जरिए धीरे-धीरे अच्छी बचत तैयार की जा सकती है।

निवेश से पहले ब्याज दर, टैक्स नियम, लॉक-इन और अपनी वित्तीय जरूरतों को जरूर समझ लें। ब्याज दरें समय-समय पर बदल सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment