HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण : गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में General Manager, DGM, JGM, CGM सहित कुल 22 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता  B.E, B.Tech, Bachelor Degree, Engineering डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन की तिथि: भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

वेतनमान : 70000-280000 रुपये प्रतिमाह।

चयन प्रक्रिया :   गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। अधिक जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें।

आवेदन करने के लिए डाइरेक्ट लिंक : https://www.gujaratmetrorail.com/apply-online/

ऐसे करें आवेदन : आप वेबसाइट https://www.gujaratmetrorail.com/apply-online/ पर जा कर नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।

नौकरी का स्थान : गुजरात।

बिहार में नियोजित शिक्षकों के मूल वेतन में 15% की वृद्धि

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने वाले नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अप्रैल महीने से बिहार के सभी नियोजित शिक्षकों के मूल्य वेतन में 15% की वृद्धि हो जाएगी। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

खबर के अनुसार माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों की वेतन अधियाचना या मांग पत्र 10 अप्रैल तक भेजने को कहा है। बहुत जल्द वेतन वृद्धि का लाभ नियोजित शिक्षकों को प्राप्त होगा।

बता दें की बिहार सरकार ने पिछले साल ही ऐलान किया था की नियोजित शिक्षकों के वेतन में अप्रैल 2021 से वृद्धि की जाएगी। इसका लाभ बिहार के सभी नियोजन इकाइयों, मसलन नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पर्षद और जिला पर्षद के शिक्षकों को मिलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार नियोजित शिक्षकों के मूल्य वेतन में 15% की वृद्धि होने के बाद प्रत्येक शिक्षक की सैलरी में तीन से चार हजार रुपये तक का इजाफा होगा। इससे  नियोजित शिक्षकों की आर्थिक समस्या दूर होगी और उन्हें बढ़ा हुआ वेतन मिलना शुरू हो जायेगा।

बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में होगी बंपर बहाली, 1500 पद हैं खाली

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में कई पदों पर बंपर बहाली होने जा रही हैं। विभाग ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं।

खबर के अनुसार बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में इंजीनियर सहित अन्य पदों पर बहाली की जायेगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 1500 पद भरें जाएंगे। इसको लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने कई पदों पर भर्ती को लेकर स्वीकृति दी हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग में सहायक से लेकर अभियंता प्रमुख के 989 पद स्वीकृत हैं। इसमें 567 पद  खाली है। वहीं ग्रामीण विभाग में कनीय अभियंता के 1396 पद हैं। इसमें करीब 956 पद अभी भी खाली पड़े है। 

बता दें की इन पदों पर भर्ती को लेकर बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।

IPL 2021: जानें सभी मैचों का शेड्यूल और टाइमटेबल

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2021 का आयोजन 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा हैं। मुंबई और बेंगलुरु के बीच पहला मैच खेला जायेगा। इसके बाद आईपीएल का आगाज हो जायेगा। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे आईपीएल 2021 के सभी मैचों के शेड्यूल के बारे में।

जानें सभी मैचों का शेड्यूल और टाइमटेबल। 

April 9, Friday: Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore 7:30 PM

April 10, Saturday: Chennai Super Kings vs Delhi Capitals 7:30 PM

April 11, Sunday: Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders 7:30 PM

April 12, Monday: Rajasthan Royals vs Punjab Kings 7:30 PM

April 13, Tuesday: Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians 7:30 PM

April 14, Wednesday: Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore 7:30 PM

April 15, Thursday: Rajasthan Royals vs Delhi Capitals 7:30 PM

April 16, Friday: Punjab Kings vs Chennai Super Kings 7:30 PM

April 17, Saturday: Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad 7:30 PM

April 18, Sunday: Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders 3:30 PM

April 18, Sunday: Delhi Capitals vs Punjab Kings 7:30 PM

April 19, Monday: Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals 7:30 PM

April 20, Tuesday: Delhi Capitals vs Mumbai Indians 7:30 PM

April 21, Wednesday: Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad 3:30 PM

April 21, Wednesday: Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings 7:30 PM

April 22, Thursday: Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals 7:30 PM

April 23, Friday: Punjab Kings vs Mumbai Indians 7:30 PM

April 24, Saturday: Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders 7:30 PM

April 25, Sunday: Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore 3:30 PM

April 25, Sunday: Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals 7:30 PM

April 26, Monday: Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders 7:30 PM

April 27, Tuesday: Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore 7:30 PM

April 28, Wednesday: Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad 7:30 PM

April 29, Thursday: Mumbai Indians vs Rajasthan Royals 3:30 PM

April 29, Thursday: Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders 7:30 PM

April 30, Friday: Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore 7:30 PM

May 1, Saturday: Mumbai Indians vs Chennai Super Kings 7:30 PM

May 2, Sunday: Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad 3:30 PM

May 2, Sunday: Punjab Kings vs Delhi Capitals 7:30 PM

May 3, Monday: Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore 7:30 PM

May 4, Tuesday: Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians 7.30 PM

May 5, Wednesday: Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings 7.30 PM

May 6, Thursday: Royal Challengers Bangalore vs Punjab Kings 7.30 PM

May 7, Friday: Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings 7.30 PM

May 8, Saturday: Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals 3.30 PM

May 8, Saturday: Rajasthan Royals vs Mumbai Indians 7.30 PM

May 9, Sunday: Chennai Super Kings vs Punjab Kings 3.30 PM

May 9, Sunday: Royal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabad 7.30 PM

May 10, Monday: Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders 7.30 PM

May 11, Tuesday: Delhi Capitals vs Rajasthan Royals 7.30 PM

May 12, Wednesday: Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders 7.30 PM

May 13, Thursday: Mumbai Indians vs Punjab Kings 3.30 PM

May 13, Thursday: Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals 7.30 PM

May 14, Friday: Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals 7.30 PM

May 15, Saturday: Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings 7.30 PM

May 16, Sunday: Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore 3.30 PM

May 16, Sunday: Chennai Super Kings vs Mumbai Indians 7.30 PM

May 17, Monday: Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad 7.30 PM

May 18, Tuesday: Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals 3.30 PM

May 19, Wednesday: Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings 3.30 PM

May 20, Thursday: Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians 7.30 PM

May 21, Friday: Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad 3.30 PM

May 21, Friday: Delhi Capitals vs Chennai Super Kings 7.30 PM

May 22, Saturday: Punjab Kings vs Rajasthan Royals 7.30 PM

May 23, Sunday: Mumbai Indians vs Delhi Capitals 3.30 PM

May 23, Sunday: Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings 7.30 PM

यूपी पुलिस में SI की बंपर भर्तियां, स्नातक करें आवेदन

न्यूज डेस्क: यूपी पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस में SI के खाली पड़े पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार यूपी पुलिस में SI के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 तक निर्धारित किया गया हैं। 

पदों का विवरण : बता दें की यूपी पुलिस में SI के करीब 9027 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

योग्यता : यूपी पुलिस के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जा कर नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की यूपी पुलिस के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन यूपी पुलिस के नियमानुसार किया जायेगा। इसकी जानकारी के लिए नोटिश देखें।

नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश के मऊ में निकली बंपर वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। यह नोटिफिकेशन बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।

पदों का नाम :         पदों की संख्या :

आंगनवाड़ी सहायक: कुल 179 पद। 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता : कुल 498 पद। 

मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता : कुल 35 पद।

योग्यता : बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 5वीं और 10वीं पास निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2021 तक निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित हैं।

ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार वेबसाइट http://balvikasup.gov.in/BalVikasUP2/OnlineVacancySearch.aspx पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करें।

नौकरी का स्थान : मऊ, उत्तर प्रदेश।

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

सरकारी नौकरी: बिहार में 4376 पदों पर होगी बंपर भर्तियां

न्यूज डेस्क: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुलने वाला हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के इंजीनियरिंग- पॉलिटेक्निक कॉलेजों में खाली पड़े 4376 पदों पर बहुत जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

खबर के अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेजों में 1376 सहायक प्राध्यापक समेत पॉलिटेक्निक कॉलेजों के कुल 3000 पदों पर भर्ती करने का प्रस्ताव बीपीएससी को भेज दिया गया हैं। बहुत जल्द बीपीएसी के द्वारा इन पदों पर भर्ती को लेकर नोटिश जारी किया जा सकता हैं।

बता दें की इसकी जानकारी खुद बिहार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने दी हैं। साथ ही साथ कहा है की बिहार बीपीएससी के द्वारा इंजीनियरिंग- पॉलिटेक्निक कॉलेजों में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भर दिया जायेगा।

अगर आप बिहार के इंजीनियरिंग- पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नौकरी करना चाहते हैं तो बीपीएससी की वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। बहुत जल्द भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पटना के इन इलाकों में पाइप से होगी रसोई गैस की सप्लाई

न्यूज डेस्क: पटना में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पटना के कुछ इलाकों में बहुत जल्द पाइप से गैस की सप्लाई शुरू की जाएगी। इसको लेकर काम तेजी के साथ किया जा रहा हैं तथा जगह-जगह पाइप बिछाये जा रहे हैं।

खबर के अनुसार राजधानी पटना के बोरिंग रोड, राजवंशी नगर, पुनाईचक, पाटलिपुत्र, राजीवनगर, पीएनटी कॉलोनी, बुद्धा कॉलोनी, श्रीकृष्णानगर सहित कुल 12 से अधिक माेहल्लों में रसोई गैस के लिए पाइप बिछाने का काम किया जा रहा हैं। 

बता दें की जून तक राजधानी पटना के इन माेहल्लों में रसोई गैस की सप्लाई हाेने लगेगी। इससे आम व्यक्ति को काफी लाभ होगा। साथ ही साथ पैसों की भी बजत होगी। पाइप के द्वारा करीब 4000 घरों में रसोई गैस की सप्लाई की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक पटना के जगदेव पथ, आईजीआईएमएस कॉलोनी, एम्स कॉलोनी, रूकनपुरा, गोला रोड, राजवंशी नगर, बीआईटी कैंपस, राजाबाजार, पुनाईचक सहित अन्य कॉलोनियों और अपार्टमेंट के करीब 2000 घरों में पाइप के द्वारा रसोई गैस की सप्लाई हो रही हैं।

उत्तराखंड में निकली बंपर वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी, वेतन 56000

न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) में कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिश जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

पदों का विवरण : उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) ने Assistant Engineer और Geologist के 21 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 1 अप्रैल और अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 तक निर्धारित किया गया हैं।

वेतनमान : 56000 - 177500 रुपये प्रतिमाह।

आयु सीमा : बता दें की इन पदों पर आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन शुल्क : GEN/ OBC/ EWS के लिए आवेदन शुल्क 800/-, जबकि SC/ ST के लिए आवेदन शुल्क 400/- निर्धारित किया गया हैं।

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://www.ujvnl.com/index.php पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।

सीएम नीतीश ने लिए ताबड़तोड़ फैसले, बिहार में होगा लागू

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश ने बिहार में रहने वाले लोगों के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। साथ ही साथ अधिकारियों को भी कई बड़े निर्देश जारी किये हैं। जिसे बिहार में लागू किया जायेगा।

सीएम नीतीश ने लिए ताबड़तोड़ फैसले, बिहार में होगा लागू। 

1 .सीएम नीतीश ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है की बिहार के गया जैसे बड़े शहरों में सीवरेज की बेहतर व्यवस्था करें सुनिश्चित करें।

2 .सीएम ने कहा है की गया के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर तेजी से काम करें। साथ ही साथ ट्रीटेड पानी को सिंचाई के अलावा अन्य उपयोग में भी लाएं। 

3 .मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय योजना के तहत इंजीनियरिंग कॉलेजों में बहाल 198 शिक्षकों की सेवा को एक साल के लिए बढ़ाया गया हैं।

4 .बता दें कि केंद्रीय योजना के तहत इंजीनियरिंग कॉलेजों में बहाल 198 शिक्षकों की एक अप्रैल 2021 से इन शिक्षकों का वेतन बिहार सरकार देगी।

5 .सीएम नीतीश कुमार में गुरूवार को राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक की इस बैठक में उन्होंने कई तरह के दिशा निर्देश दिए। 

बिहार में सरकारी बसों का बढ़ेगा किराया, जल्द होगा लागू

न्यूज डेस्क: बिहार में सरकारी बसों से यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में बहुत जल्द सरकारी डीजल बसों का किराया बढ़ सकता हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं। बहुत जल्द कोई सूचना जारी किया जायेगा।

खबर के मुताबिक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बसों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव परिवहन विभाग को भेज दिया हैं। बहुत जल्द परिवहन विभाग की कमेटी 5 अप्रैल को इस सन्दर्भ में बैठक करेगी। इस बैठक में बस किराया बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता हैं।

बता दें की बस का किराया कितना बढ़ेगा इसको लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं किया गया हैं। लेकिन बहुत जल्द स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और अप्रैल महीने से भी बस किराया में वृद्धि की जा सकती हैं और कोई निर्देश दिया जा सकता हैं।

वर्तमान समय में बिहार में निगम के अधीन कुल 380 डीजल बसे हैं। इसमें से 360 बसों का परिचालन अभी हो रहा है। खबर के अनुसार डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि के कारण बस किराए में बढ़ोत्तरी की जा सकती हैं। इसका असर सीधा आम आदमी पर पड़ेगा।

बिहार पंचायत चुनाव में मिले बराबर वोट तो इसे मिलेगी जीत

न्यूज डेस्क: बिहार पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही हैं। इसी तैयारों के बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं। इस खबर के बारे में सभी व्यक्ति को सही जानकारी होनी चाहिए। क्यों की इसको लेकर राज्य चुनाव आयोग ने दिशा निर्देश जारी कर दिया हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार पंचायत चुनाव में दो प्रतियाशियों को बराबर वोट मिले तो उन्हें लॉटरी के द्वारा विजेता घोषित किया जायेगा। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस प्रावधान से संबंधित दिशा-निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी को जारी किया हैं।

बता दें की बिहार पंचायत चुनाव 2021 ईवीएम के द्वारा कराया जाएगा। इसको लेकर आयोग ने पूरी तैयारी कर ली हैं। जैसे ही ईवीएम को लेकर आयोग को मंजूरी मिलती हैं। पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जायेगा और चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बिहार पंचायत आम चुनाव में जिला पर्षद, मुखिया सहित छह अलग-अलग पदों के लिए इवीएम से मतदान कराया जायेगा। बराबर वोट मिलने पर लॉटरी के द्वारा उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जायेगा। इसको लेकर निर्देश दे दिया गया हैं।

बिहार पंचायत चुनाव में वोट के लिए पैसे लुटाए तो खैर नहीं

न्यूज डेस्क: बिहार में इस साल पंचायत के चुनाव होने हैं। इस चुनाव को लेकर आयोग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दिया हैं। साथ ही साथ कहा है की बिहार पंचायत चुनाव में वोट के लिए पैसे लुटाए तो उम्मीदवार पर कारवाई की जाएगी।

खबर के मुताबिक बिहार चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों को बिहार पंचायत चुनाव लड़ने का खर्च तय कर दिया हैं। उस तय खर्च के अंदर ही उम्मीदवारों को खर्च करना हैं। चुनाव आयोग मतदान होने के बाद खर्च का पूरा ब्योरा भी देखेगा।

बता दें की जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को 1 लाख तक खर्च करने की छूट दी हैं। उम्मीदवार एक लाख रुपये की सीमा तक ही खर्च कर सकते हैं। इन्हे इससे ज्यादा खर्च करने की अनुमति नहीं दी गई हैं।

वहीं मुखिया और सरपंच उम्मीदवार को चुनाव के दौरान 40 हजार रुपये तक खर्च करने की अनुमति दी हैं। जबकि पंचायत समिति सदस्य 30 हजार रुपये तक खर्च कर सकते हैं। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य और पंच को 20 हजार रुपये खर्च करने की छूट दी गई है।

बिहार में सभी दुकानदारों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार में दूकान चलाने वाले दुकानदारों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 45 वर्ष के उम्र के सभी दुकानदारों को कोरोना वैक्सीन लगाना अनिवार्य कर दिया गया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सभी दुकानदारों को जिनकी उम्र 45 वर्ष के ऊपर है उन्हें कोरोना वैक्सिन अनिवार्य रूप से लगवाने को कहा गया हैं। अगर दूकानदार वैक्सीन नहीं लगाते हैं तो उनसे जुर्माना भी वसूला जा सकता हैं।

बीडीओ डॉ अभय कुमार ने कहा है की जिला अधिकारी का आदेश हैं की जिन दुकानदारों के पास भीड़-भाड़ अधिक हैं वो अनिवार्य रूप से कोरोना वैक्सीन का टीका लगाए। इसके लिए प्रखंड में कई केंद्र भी बनाये गए हैं। जहां वैक्सीन लगाया जा रहा हैं।

बता दें की आज से पूरे बिहार में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगना शुरू हो जायेगा। इसको लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली हैं। बिहार में कोरोना का टीका मुफ्त लगाया जा रहा हैं। इसलिए आप टीका लगा लें।

IPL 2021 के 3 सबसे महंगे खिलाड़ी, जानकर चौंक जाएंगे

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2021 का आयोजन अप्रैल महीने से होने वाला हैं। इस आयोजन से पहले खिलाड़ियों की बोली लग चुकी हैं। कुछ खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई हैं तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को काम पैसों में खरीदा गया हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे तीन ऐसे खिलाड़ी के बारे में जो आईपीएल 2021 में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। 

IPL 2021 के 3 सबसे महंगे खिलाड़ी, जानकर चौंक जाएंगे। 

1 .क्रिस मॉरिस: आईपीएल 2021 में क्रिस मॉरिस सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2021 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने मॉरिस को 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा है। इस सीजन में ये राजस्थान  की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं मॉरिस पिछले सीजन में वे विराट कोहली की टीम आरसीबी का हिस्सा थे। 

2 .काइल जेमिसन: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन का नाम हैं। इन्हे रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा हैं।

3 .ग्लेन मैक्सवेल: आईपीएल 2021 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल का नाम हैं। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा हैं। वो इस साल रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

बिहार में गाड़ियों के फिटनेस प्रमाण पत्र का जुर्माना घटा, देखें लिस्ट?

न्यूज डेस्क: बिहार में गाड़ी चलाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में गाड़ियों के फिटनेस प्रमाण पत्र का जुर्माना घटाया गया हैं। बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया हैं। 

खबर के अनुसार कैबिनेट विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है की गाड़ियों के फिटनेस प्रमाणपत्र की वैधता समाप्ति के बाद विलंब के प्रत्येक दिन के लिए 50 रुपए फाइन को 30 सितंबर 2021 तक कम किया गया है।

बता दें की अगर आपके पास गाड़ियों का फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं हैं तो आपको पहले से कम जुर्माना देना होगा। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं। इसके बारे में सभी व्यक्ति को सही जानकारी होनी चाहिए। ताकि उन्हें भविष्य में कोई परेशानी ना हो।

कितना लगेगा जुर्माना। 

1 .व्यावसायिक ट्रैक्टर के लिए 50 रुपए प्रतिदिन को घटाकर 15 रुपए प्रतिदिन किया गया हैं।

2 .दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए 50 रुपए प्रतिदिन थे इसे 10 रुपए किया गया है।

3 .छोटे चार पहिया परिवहन वाहन के लिए 50 रुपए प्रतिदिन को घटाकर 20 रुपए प्रतिदिन किया गया है। 

4 .भारी व्यावसायिक वाहनों के लिए जुर्माना 50 रुपए प्रतिदिन से घटाकर 30 रुपए प्रतिदिन किया गया है।

दिल्ली में 287 पदों पर निकली वैकेंसी, 25 अप्रैल है अंतिम तिथि

न्यूज डेस्क: दिल्ली में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बंपर भर्ती निकली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक Agricultural Scientists Recruitment Board ने कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिश जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

पदों का विवरण : Agricultural Scientists Recruitment Board ने Agricultural Research Service (ARS) और Senior Technical Officer (STO) के 287 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार ही निर्धारित किया गया हैं। पूरी जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें।

आयु सीमा : Agricultural Scientists Recruitment Board के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

वेतनमान : 15600-39100 रुपये प्रतिमाह।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 5 अप्रैल और अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2021 तक निर्धारित किया गया हैं।

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट http://www.asrb.org.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

नौकरी का स्थान : दिल्ली। 

बिहार में इन लोगों की सैलरी में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज यानि की एक अप्रैल से कई लोगों की सैलरी में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा सैलरी भी मिलना शुरू हो जायेगा।

खबर के मुताबिक आज से बिहार के करीब एक करोड़ कामगारों की मजदूरी में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं। इन लोगों को आज से पहले के मुकाबले ज्यादा वेतन का लाभ मिलेगा।

किसे मिलेगा बढ़ा वेतन का लाभ।

1 .बिहार में लिपिकीय और पर्यवेक्षीय (सुपरवाइजर) वर्ग के पारिश्रमिक की सैलरी में आज से 340 रुपये प्रतिमाह बढ़ोत्तरी की गई है

2 .आपको बता दें की लिपिकीय कर्मचारी को प्रतिमाह उनकी सैलरी में 314 रुपये से 340 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। 

3 .बिहार में आज से अकुशल श्रमिकों के पारिश्रमिक में 11 से 12 रुपये तक बढ़ोत्तरी हुई है। इन्हे आज से बढ़ा वेतन मिलेगा।

.बिहार में एक अप्रैल यानि की आज से अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के पारिश्रमिक में 11 रुपये से 19 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो गई हैं। 

बिहार में आज से बदल गए कई नियम, सभी लोगों को जानना ज़रूरी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज से बिहार में कई नियम बदल गए हैं। इन नियमों के बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

बिहार में आज से बदल गए कई नियम, सभी लोगों को जानना ज़रूरी। 

1 .बिहार में आज यानि की एक अप्रैल से रजिस्ट्री के साथ ही मकान, दुकान, फ्लैट जमीन का दाखिल- खारिज भी हो जायेगा। लोगों को जमीन रजिस्ट्री के बाद म्यूटेशन कराने की ज़रूरत नहीं होगी। ये प्रक्रिया स्वतः हो जाएगी।

2 .बिहार में आज से आवासीय, आय प्रमाण पत्र या जाति प्रमाण पत्र अब अंचलाधिकारी के बदले अंचलों में तैनात राजस्व पदाधिकारी के हस्ताक्षर से जारी होंगे। इसकी जानकारी सभी हो होनी चाहिए।

3 .बिहार में आज से बिजली की नई दरें लागू होगी। लोगों को पहले से ज्यादा पैसा देना होगा। क्यों की बिजली की दरों में आज से बढ़ोत्तरी हो जाएगी।

4 .प्रीपेड स्मार्ट मीटर के बिजली बिल में आज से तीन फीसदी की छूट मिलेगी। इसका लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनके घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा हैं।

5 .बिहार में जमीन मालिकों को अब म्यूटेशन के झंझट से मुक्ति मिल जायेगी। उन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरह से आवेदन नहीं करना होगा। 

बिहार में पुरानी सर्किल रेट पर ही होगी जमीन की रजिस्ट्री

न्यूज डेस्क: बिहार में प्रतिदिन तेजी के साथ जमीन की रजिस्ट्री हो रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में एक अप्रैल के बाद भी पुरानी सर्किल रेट से जमीन रजिस्ट्री की जाएगी। फिलहाल लोगों से कोई अतरिक्त शुल्क नहीं लिया जायेगा।

खबर के मुताबिक बिहार में ऐसी चर्चा चल रही थी की यहां जमीन का सर्किल रेट एक अप्रैल से बढ़ सकता हैं। लेकिन फिलहाल विभाग की ओर से इस सन्दर्भ में कोई नोटिफिकेशन या सुचना जारी नहीं किया हैं। इससे ये साफ है की अभी पुरानी सर्किल रेट से जमीन रजिस्ट्री होगी।

बता दें की जिला अवर निबंधक राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि विभाग से जब तक कोई दिशा-निर्देश नहीं आता हैं। तब तक रेट बढ़ाने की कार्रवाई नहीं की जायेगी। फिलहाल पुरानी सर्किल रेट के द्वारा हीं जमीन की रजिस्ट्री होती रहेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक मार्च क्लोजिंग के आखिरी दिन यानि की बुधवार को रजिस्ट्री ऑफिस में जमीन के खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग अंतिम दिन तेजी के साथ जमीन की रजिस्ट्री कराते दिखे। लोगों को ऐसा लग रहा था की यहां सर्किल रेट बढ़ सकता हैं। लेकिन फिलहाल इसपर कोई फैसला नहीं हुआ हैं।

बिहार में लॉकडाउन को लेकर बड़ी खबर, मंत्री ने दिया जवाब

न्यूज डेस्क: बिहार में पिछले कुछ दिनों से कोरोना की रफ़्तार बढ़ने लगी हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में प्रतिदिन कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। जिससे बिहार स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ने लगी हैं तथा विभाग कई तरह के बड़े फैसले ले रही हैं।

इसी बीच बिहार में लॉकडाउन लगाने को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा की बिहार में अभी लॉकडाउन जैसे हालात नहीं हैं। इसलिए यहां लॉकडाउन फिलहाल नहीं लगाया जायेगा। लेकिन लोगों को सावधानी बरतनी जरुरी हैं।

मंत्री ने कहा की कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों को और पुख्ता कर रहा है। इससे बचाव के हर उपाय को आजमाए जा रहे हैं। इस महामारी से बचाव के लिए सभी आवश्यक सामग्री की खरीद की जा रही हैं।

उन्होंने कहा है की विभाग ने बिहार चिकित्सा सेवाएं व आधारभूत संरचना निगम को महामारी के बचाव के लिए 80 करोड़ जारी किया है। इससे कई तरह से सामग्री ख़रीदे जाएंगे ताकि लोगों को कोरोना के संक्रमण से छुटकारा मिल सके।

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर जारी हुआ दिशा निर्देश

न्यूज डेस्क: बिहार में इस साल पंचायत के चुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य चुनाव आयोग ने एक बार फिर कई तरह के दिशा निर्देश जारी किया हैं। इस दिशा निर्देश का पालन सभी वक्तियों और अधिकारियों को अनिवार्य रूप से करना होगा। 

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर जारी हुआ दिशा निर्देश। 

1 .आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक बिहार में चुनाव का प्रचार करने के लिए प्रतियाशियों को आदेश लेना ज़रूरी होगा।

2 .बिहार चुनाव आयोग ने कहा है की राज्य में सबसे पहले आवेदन देने वाले को सबसे पहले सभा करने की इजाजत मिलेगी।

3 .बता दें की पंचायत चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को सरकारी भवन या उसके परिसर का उपयोग चुनाव प्रचार या चुनाव बैठक के लिए करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

4 .आयोग ने कहा है चुनाव की घोषणा से लेकर मतदान समाप्त होने तक की अवधि के दौरान पंचायत के किसी पदधारी के क्षेत्रीय भ्रमण को चुनावी दौरा माना जाएगा। 

5 .आयोग नव कहा है की एक ही दिन और समय पर एक से अधिक उम्मीदवार एक ही जगह पर सभा करना चाहते हों तो उस उम्मीदवार को सभा करने की अनुमति दी जाएगी जिसने सबसे पहले आवेदन दिए हैं।

गुजरात में कोऑर्डिनेटर के 200 पदो पर वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: गुजरात में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार यहां कोऑर्डिनेटर के 200 पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

योग्यता : समग्र शिक्षा अभियान (SSA) गुजरात के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार स्नातक निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 3 अप्रैल और अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2021 तक निर्धारित किया गया हैं।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट की जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें।

आधिकारिक वेबसाइट: https://ssarms.gipl.in/

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://ssarms.gipl.in/ पर जा कर नोटिफिकेशन को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

चयन प्रक्रिया : समग्र शिक्षा अभियान (SSA) गुजरात के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम और मेरिट के आधार पर होगा।

नौकरी का स्थान : गुजरात। 

बिहार में जमीन का पुराना खतियान निकालें ऑनलाइन

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोग अपने जमीन का पुराना खतियान ऑनलाइन के द्वारा निकाल सकते हैं। इसके लिए आपसे किसी प्रकार के शुल्क नहीं लिए जाएंगे। आप घर पैसे ऑनलाइन के द्वारा फिर में जमीन का पुराना खतियान निकाल सकते हैं।

खबर के मुताबिक बिहार सरकार ने जमीन का पुराना खतियान निकालने के लिए एक वेबसाइट पोर्टल बनाया हैं। उस पोर्टल पर जा कर आप आसानी से खतियान को निकाल सकते हैं। साथ ही साथ उसे आप प्रिंट भी करा सकते हैं। आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जायेगा।

बिहार में जमीन का पुराना खतियान निकालें ऑनलाइन। 

1 .जमीन का पुराना खतियान के लिए आप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर सबसे पहले अपने जिले को सलेक्ट करें। 

2 .आप वेबसाइट http://lrc.bih.nic.in/ror.aspx पर विजिट करें।

3 .इसके बाद अपने जिले, फिर अपने अंचल के नाम का चयन करें।

4 .इसके  बाद आप मौज़ा के समस्त खातों को देखे खाता संख्या से या फिर खाताधारी के नाम से।

5 .इसके बाद आपके सामने खतियान का पूरा रिकॉड आ जायेगा। उसे प्रिंट कर सकते हैं।

बिहार में शुरू होगा ग्राम उजाला योजना, जानें इसके फायदे

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में ग्राम उजाला योजना शुरू होने वाला हैं। इस योजना से खास कर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को बहुत फायदा होगा और उनकी परेशानी भी दूर होगी।

खबर के मुताबिक बिहार के भोजपुर जिले से ग्राम उजाला योजना की शुरुआत अप्रैल 2021 के अंत तक चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा। इस योजना के तहत ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को 10 रुपये में एलइडी बल्ब दिया जायेगा। इससे उनके घरों में बिजली की खपत कम होगी।

बता दें की ग्राम उजाला योजना के तहत राज्य के लोगों को नौ और 12 वाट के पांच एलइडी बल्ब दिए जायेंगे। इससे बिजली की खपत कम होगी और ग्रामीण इलाकों के लोगों को ज्यादा बिजली बिल देने की समस्या से भी छुटकारा मिल जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में आरा जिले से इसकी शुरुआत हो चुकी है और वहां करीब 25 लाख एलइडी बल्ब दिये जायेंगे। बहुत जल्द इस योजना को राज्य के अलग-अलग हिस्से में लागू किया जायेगा और कैम्प लगाकर लोगों को ब्लब दिए जाएंगे। 

बिहार में खुला नौकरियों का पिटारा, 7 विभागों में होगी बहाली

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए नौकरियों के पिटारा खुल चूका हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार कैबिनेट ने कई पदों पर भर्ती को लेकर मंजूरी दे दी हैं। बहुत जल्द इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बिहार में खुला नौकरियों का पिटारा, 7 विभागों में होगी बहाली। 

1 .नगर विकास एवं आवास विभाग में 4503 पदों पर भर्ती होगी।

2 .विधि विभाग में 48 पदों पर भर्ती की जाएगी।

3 .स्वास्थ्य विभाग में 403 पदों पर होगी भर्ती।

4 .मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के कुल 264 पर होगी भर्ती।

5 .कैंसर इंस्टीटूट के लिए 272 पदों पर होगी भर्ती। 

6 .IGIMS के 131 पदों  पर होगी भर्ती।

7 .डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 37 पदों पर होगी भर्ती।

बता दें की बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में सरकार ने इन पदों पर भर्ती को लेकर मंजूरी दे दी हैं। बहुत जल्द इन पदों पर भर्ती की जाएगी। जो लोग इन विभागों में नौकरी करना चाहते हैं वो विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।

बिहार में मुखिया को मिला बड़ा पावर, सरकार ने सौंपा अधिकार

न्यूज डेस्क: बिहार में पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं।  मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार ने बिहार के मुखिया को लेकर बड़ा फैसला लिया हैं। सरकार ने मुखिया को एक और बड़ा काम सौंपा हैं। जो काम मुखिया को करना होगा।

खबर के मुताबिक बिहार कैबिनेट ने 244 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण का अधिकार अब मुखिया को दे दिया है। पहले ये काम मुखिया के द्वारा नहीं कराया जाता था। लेकिन अब ये काम करने का अधिकार सरकार ने मुखिया को सौंपा हैं।

बता दें की की वित्त वर्ष 2021-22 में बिहार सरकार ने 244 पंचायत भवनों के निर्माण के कुल 155 करोड़ 87 लाख 95 हजार 983 रुपये मंजूर किये हैं। वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 155 करोड़, 87 लाख 95 हजार 982 रुपये यानी कुल 311 करोड़ 75 लाख 91 हजार 965 रुपये मंजूर किये हैं।

इन पैसों से राज्य में 244 पंचायत भवनों का निर्माण किया जायेगा। इसका अधिकार बिहार सरकार ने मुखिया को दिया हैं। मुखिया के द्वारा इन पंचायत भवनों का निर्माण किया जायेगा।