1 .बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती: 23,175 पद
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने इंटर लेवल भर्ती 2025 के तहत 23,175 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 25 नवंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 .सीएसबीसी सिपाही भर्ती: 4,128 पद
इसके अलावा सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025 के लिए 4,128 पदों पर आवेदन शुरू किए हैं। यह आवेदन 6 अक्टूबर 2025 से 5 नवंबर 2025 तक किए जा सकते हैं। योग्य उम्मीदवार csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
3 .बीएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती: 432 पद
इसी क्रम में BSSC ने स्टेनोग्राफर पदों के लिए भी 432 रिक्तियाँ निकाली हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2025 तय की गई है। सभी पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
इन भर्तियों से बिहार के हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह राज्य में रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
0 comments:
Post a Comment