दुनिया के वो 6 देश जिनके पास है परमाणु पनडुब्बी ताकत
अमेरिका
अमेरिका इस क्षेत्र में सबसे आगे है। दुनिया की पहली परमाणु पनडुब्बी USS Nautilus को अमेरिका ने ही 1954 में लॉन्च किया था। आज अमेरिका के पास 70 से अधिक परमाणु पनडुब्बियां हैं, जिनमें कई बैलिस्टिक मिसाइलें ले जाने में सक्षम हैं। प्रमुख क्लास: ओहायो (Ohio), वर्जीनिया (Virginia)
रूस
सोवियत संघ के जमाने से ही रूस इस क्षेत्र में अग्रणी रहा है। रूस के पास भी बड़ी संख्या में परमाणु पनडुब्बियां हैं, जिनमें से कई अत्याधुनिक मिसाइलों से लैस हैं।
यूनाइटेड किंगडम
ब्रिटेन के पास परमाणु पनडुब्बियां हैं। ये पनडुब्बियां रणनीतिक रूप से सदैव तैयार रहती हैं और दुश्मन पर जवाबी हमला करने में पूरी तरह सक्षम हैं।
फ्रांस
फ्रांस ने अपनी परमाणु पनडुब्बी तकनीक पूरी तरह स्वदेशी रूप से विकसित की है। यह यूरोप के चुनिंदा देशों में है जो स्वतंत्र परमाणु शक्ति है।
चीन
चीन ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी नौसेना को तेजी से आधुनिक बनाया है। चीन की परमाणु पनडुब्बियां अब दक्षिण चीन सागर में लगातार गश्त करती हैं।
भारत
भारत ने 2016 में पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS Arihant को नौसेना में शामिल किया। यह 'मेड इन इंडिया' पनडुब्बी K-15 और K-4 जैसी मिसाइलें ले जाने में सक्षम है। दूसरी परमाणु पनडुब्बी INS Arighat हैं।

0 comments:
Post a Comment