कौन-कौन सी समितियां होंगी लाभान्वित?
रेलवे बोर्ड के इस आदेश से देश भर की पांच प्रमुख रेलवे यूजर परामर्श समितियों के गैर-आधिकारिक सदस्य लाभान्वित होंगे। इनमें शामिल हैं: डिविजनल रेलवे यूजर परामर्श समिति (DRUCC), उपनगरीय रेलवे यूजर परामर्श समिति (SRUCC), जोनल रेलवे यूजर परामर्श समिति (ZRUCC), स्टेशन परामर्श समिति, राष्ट्रीय रेलवे यूजर परामर्श परिषद (NRUCC)
नई भत्ता दरें क्या हैं?
रेलवे बोर्ड द्वारा तय की गई संशोधित दरें इस प्रकार हैं: DRUCC और SRUCC के सदस्य अब हर बैठक के लिए ₹360 का दैनिक भत्ता और यात्रा के दिनों में ₹180 प्रतिदिन का यात्रा भत्ता प्राप्त करेंगे। ZRUCC के सदस्यों को अब प्रति दिन ₹540 का दैनिक भत्ता और यात्रा के दौरान ₹270 प्रतिदिन मिलेंगे। स्टेशन परामर्श समिति के सदस्यों को सिर्फ बैठक के लिए ₹180 दिया जाएगा, लेकिन उन्हें यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा।
NRUCC के सदस्यों के लिए सबसे अधिक भत्ता निर्धारित किया गया है, उन्हें ₹940 प्रतिदिन का दैनिक भत्ता मिलेगा। इसके अलावा, स्थानीय गैर-आधिकारिक सदस्यों को स्थानीय परिवहन के लिए वास्तविक खर्च या ₹360 प्रतिदिन (जो भी कम हो) तक का भुगतान किया जाएगा।
वित्त निदेशालय की मुहर
इस संशोधन को वित्त निदेशालय की स्वीकृति प्राप्त है। रेलवे बोर्ड के संजय मनोचा ने बताया कि इस बदलाव का मकसद यह है कि परामर्श समितियों के सदस्य अपनी भूमिका को जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ निभा सकें। यह कदम उनकी भागीदारी को न केवल प्रोत्साहित करेगा, बल्कि उन्हें बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा।

0 comments:
Post a Comment