गुरु-चंद्र योग: इन 6 राशियों की मेहनत रंग लाएगी, धन-यश में वृद्धि

ज्योतिष डेस्क। अक्टूबर महीने के अंतिम दिनों में मेष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष शुभ योग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, 29, 30 और 31 अक्टूबर को बृहस्पति और चंद्रमा की परस्पर दृष्टि से गजेकसरी योग का निर्माण हो रहा है। यह योग जीवन में सकारात्मक बदलाव, संपत्ति और लाभ के नए अवसर लेकर आता है।

ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि में उच्च राशि के बृहस्पति और मकर राशि में स्थित चंद्रमा की दृष्टि के कारण यह योग विशेष रूप से प्रभावशाली है। इस योग के प्रभाव से न केवल आय बढ़ेगी, बल्कि लंबे समय से रुके हुए कार्य भी जल्दी पूरे होने की संभावना बन रही है।

1 .मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह योग आय, नौकरी और संपत्ति के मामलों में लाभकारी रहेगा। नई नौकरी, पदोन्नति या मकान-वाहन की खरीद जैसी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

2 .कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ अवसर लेकर आएगा। शत्रुओं और कर्ज से मुक्ति मिलेगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उच्च पदस्थ लोगों के साथ संपर्क लाभकारी होंगे।

3 .कन्या राशि

कन्या राशि वालों को नए मित्र मिलने और पुराने रिश्तों में सुदृढ़ता का लाभ मिलेगा। संपत्ति में वृद्धि, पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी तथा नौकरी या व्यवसाय में अच्छे अवसर बनेंगे।

4 .तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मां दुर्गा का आशीर्वाद विशेष लाभकारी रहेगा। आय में वृद्धि होगी, व्यापार में सफलता मिलेगी और विदेश से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

5 .वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह समय अप्रत्याशित लाभ और शुभ अवसर लेकर आएगा। विवाद खत्म होंगे, नए करियर विकल्प बनेंगे और व्यापार में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि और स्वास्थ्य लाभ भी देखने को मिलेगा।

6 .मकर राशि

मकर राशि वालों को समझदारी और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, शत्रु और रोग दूर होंगे और मकान-वाहन संबंधी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। इस समय कई शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment