टोल-फ्री नंबर से तुरंत सूचना
किसान अब टोल-फ्री नंबर (KRPH) 14447 पर कॉल करके फसल नुकसान की सूचना तुरंत भेज सकते हैं। यह सुविधा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत आती है। इससे किसानों को समय पर मदद और बीमा लाभ लेने में आसानी होगी।
मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप की सुविधा
टोल-फ्री नंबर के अलावा, किसानों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप भी उपलब्ध कराए गए हैं। किसान ‘क्राप-इन्श्योरेन्स ऐप’ (Crop Insurance App) और व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7065514447 के माध्यम से भी फसल नुकसान या बीमा से जुड़ी जानकारी साझा कर सकते हैं।
ऑनलाइन पोर्टल पर विस्तृत जानकारी
किसानों को योजनाओं से संबंधित पूरी जानकारी अधिकारिक फसल बीमा पोर्टल https://pmfby.gov.in पर लॉग-इन करके भी मिल सकती है। पोर्टल पर बीमा प्रक्रिया, दावा करने की शर्तें और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है।
समस्या समाधान के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क
अगर किसी किसान को फसल बीमा से संबंधित कोई समस्या आती है, तो वे अपने जनपद के उप कृषि निदेशक या जिला कृषि अधिकारी से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, जिले में कार्यरत बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से भी मदद ली जा सकती है।
योगी सरकार का मकसद है कि आपदा या प्राकृतिक आपत्ति की स्थिति में किसानों को समय पर राहत मिले और फसल बीमा प्रक्रिया उन्हें आसान और सुलभ लगे। यह नई सुविधा किसानों की आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

0 comments:
Post a Comment