यूपी में अब 93 पदों पर भर्ती, UPSSSC ने जारी की नोटिश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) की भर्ती से जुड़ा संशोधित नोटिस जारी किया है, जिसके तहत अब कुल पदों की संख्या घटाकर 93 कर दी गई है।

115 से घटकर 93 पद हुए

पहले इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 115 पदों पर नियुक्ति की जानी थी। लेकिन अब इनमें से 22 पदों को हटा दिया गया है। ये पद लेखाकार और लेखा परीक्षक के थे, जिन्हें अब भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।

क्यों हटाए गए 22 पद?

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी विनियमावली में संशोधन का हवाला देते हुए इन पदों के विज्ञापन को निरस्त करने का अनुरोध किया था। इसके बाद आयोग ने इन पदों को चयन प्रक्रिया से हटाने का निर्णय लिया। अब भर्ती केवल शेष 93 पदों पर ही होगी।

उम्मीदवारों के लिए क्या मायने?

इस बदलाव का सीधा असर उन उम्मीदवारों पर पड़ेगा, जो लेखाकार और लेखा परीक्षक पदों के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि बाकी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पहले की तरह जारी रहेगी।

कनिष्ठ सहायक भर्ती में भी बदलाव

इसके अलावा, पंचायती राज लेखा निदेशालय के तहत कनिष्ठ सहायक भर्ती में भी संशोधन किया गया है। पहले पांच पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ था, लेकिन अब यह संख्या घटाकर चार कर दी गई है।

आरक्षण व्यवस्था में किया गया संशोधन

नई व्यवस्था के अनुसार अनारक्षित वर्ग के लिए 3 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 1 पद। यह बदलाव मृतक आश्रितों के समायोजन के कारण किया गया है, जिससे आरक्षण का नया विवरण जारी किया गया है।

0 comments:

Post a Comment