बिहार सरकार का बड़ा फैसला, किसान भाईयों के लिए खुशखबरी

पटना। बिहार सरकार ने किसानों के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। कृषि विभाग अब डिजिटल खेती की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसी कड़ी में बिहार कृषि एप का नया संस्करण जारी किया गया है। इस एप के माध्यम से राज्य के किसान घर बैठे कई प्रकार की डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

डिजिटल किसान पहचान-पत्र अब घर बैठे

अब किसान इस एप के जरिए डिजिटल किसान पहचान-पत्र (Farmer ID) के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री लिंक अब कैरोसेल कार्ड में उपलब्ध है, जिससे पंजीकरण और भी आसान हो गया है। इसके अलावा, DBT (Direct Benefit Transfer) उपयोगकर्ताओं के लिए ‘क्या आप जीविका सदस्य हैं?’ नामक नया फील्ड जोड़ा गया है, ताकि सब्सिडी और लाभ सीधे सही किसानों तक पहुंचे।

उन्नत चैटबॉट और बेहतर अनुभव

बिहार कृषि एप में भारत विस्तार चैटबॉट को उन्नत किया गया है। इसका उद्देश्य किसानों को एप के भीतर बेहतर और सुगम अनुभव प्रदान करना है। अब किसान खेती से जुड़ी जानकारी जैसे खाद की उपलब्धता, मौसम पूर्वानुमान, सरकारी योजनाएं और आधुनिक कृषि तकनीक आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

एक ही प्लेटफार्म पर कई सुविधाएं

इस एप से किसान को फसल प्रबंधन, बाजार मूल्य, तकनीकी सलाह जैसी सभी जरूरी सेवाएं एक ही प्लेटफार्म पर मिलती हैं। साथ ही, किसान विभिन्न कृषि योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं और उनकी स्थिति, अनुदान विवरण और स्वीकृति की जानकारी वास्तविक समय में देख सकते हैं।

बिहार सरकार का यह कदम राज्य के किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। डिजिटल माध्यम से खेती की जानकारी और सरकारी लाभ सीधे किसानों तक पहुंचेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और खेती के आधुनिक तरीकों को अपनाने में मदद मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment