बिहार में छात्रों के लिए खुशखबरी, फ्री कोचिंग के लिए आवेदन

पटना। अगर आप बिहार के छात्र हैं और आगे चलकर इंजीनियर या डॉक्टर बनना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बढ़िया अवसर आया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ऐसे छात्रों के लिए फ्री कोचिंग शुरू की है, जो JEE और NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन महंगी कोचिंग नहीं कर सकते।

आपको बता दें की इस कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 मार्च से शुरू हो चुके हैं और 5 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। इसमें वही छात्र शामिल हो सकते हैं जिन्होंने 2026 में 10वीं की परीक्षा दी है, चाहे वह बिहार बोर्ड हो या CBSE या ICSE।

पढ़ाई का तरीका कैसा रहेगा?

यह सिर्फ नाम के लिए कोचिंग नहीं है। छात्रों को छोटे-छोटे बैच में पढ़ाया जाएगा ताकि हर किसी पर ध्यान दिया जा सके। पढ़ाई के साथ-साथ नियमित टेस्ट भी होंगे, जिससे यह पता चलता रहेगा कि तैयारी सही दिशा में जा रही है या नहीं। अगर किसी छात्र को किसी टॉपिक में दिक्कत होती है, तो उसके लिए अलग से डाउट क्लियर करने की क्लास भी रखी जाएगी।

पैसे भी मिलेंगे

इस योजना की एक खास बात यह है कि इसमें छात्रों को पढ़ाई के साथ थोड़ा आर्थिक सहारा भी मिलेगा। जो छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ेंगे, उन्हें हर महीने ₹400 मिलेंगे और जो अपने घर से पढ़ाई करेंगे, उन्हें ₹1000 प्रति माह दिए जाएंगे। 

दो तरह की सुविधा: छात्र अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुन सकते हैं रहकर पढ़ना (आवासीय), घर से पढ़ना (गैर-आवासीय)

आखिर क्यों है यह खास?

आज के समय में JEE और NEET की तैयारी काफी महंगी हो चुकी है। ऐसे में यह योजना उन छात्रों के लिए बहुत मददगार है, जिनके पास टैलेंट तो है लेकिन साधन कम हैं।

0 comments:

Post a Comment