यूपी में नौकरी की बहार: 4 बड़ी भर्तियां
1. फार्मासिस्ट भर्ती 2026
UPSSSC ने 560 फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए D.Pharm डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुरू: 09 मार्च 2026
अंतिम तिथि: 29 मार्च 2026
यह भर्ती हेल्थ सेक्टर में करियर बनाने वालों के लिए शानदार मौका है।
2. ग्रुप-C मेगा भर्ती
UPSSSC की ग्रुप-C भर्ती 2026 भी युवाओं के बीच काफी चर्चा में है। इस भर्ती के तहत 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, B.Com, LLB और M.Sc जैसे विभिन्न योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुरू: 02 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि: 22 अप्रैल 2026
इस भर्ती में अलग-अलग विभागों के कई पद शामिल हैं, जिससे बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।
3. स्पेशल एजुकेशन टीचर भर्ती
शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए 58 स्पेशल एजुकेशन टीचर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए उम्मीदवारों की योग्यता D.El.Ed हैं।
आवेदन शुरू: 06 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि: 27 अप्रैल 2026
यह भर्ती खासतौर पर विशेष बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है।
4. असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती
UPSSSC ने 402 असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन पदों पर भी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में तकनीकी क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है।
आवेदन शुरू: 15 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि: 05 मई 2026
जरूरी शर्त: UPSSSC PET 2025 स्कोर
क्यों खास है यह मौका?
इन चारों भर्तियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर हैं। चाहे आप 10वीं पास हों, ग्रेजुएट हों या तकनीकी डिग्री धारक हर किसी के लिए कोई न कोई विकल्प मौजूद है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।
.png)
0 comments:
Post a Comment