अगस्त के बाद खुल सकता है भर्ती का रास्ता
आउटसोर्स सेवा निगम के लिए बनाए जा रहे पोर्टल की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीडेस्को) को दी गई है। पोर्टल तैयार होने के बाद ही निगम आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगा। रिपोर्ट के अनुसार अगस्त तक पोर्टल तैयार होने की उम्मीद है। इसके बाद सितंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
निगम की तैयारी पूरी, पोर्टल का इंतजार
उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन कंपनी अधिनियम के तहत किया जा चुका है। इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चयन भी हो चुका है। इसके अलावा प्रबंध निदेशक और कार्यकारी निदेशक की नियुक्ति भी की जा चुकी है। निगम के कार्यालय की व्यवस्था भी की जा रही है, लेकिन पोर्टल तैयार नहीं होने के कारण अभी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
चार श्रेणियों में होंगी नियुक्तियां
आउटसोर्सिंग भर्ती व्यवस्था में पदों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। हर श्रेणी के पदों के लिए अलग-अलग मानदेय तय किया गया है।
श्रेणी एक के पदों पर करीब 40 हजार रुपये मासिक मानदेय
श्रेणी दो के पदों पर करीब 25 हजार रुपये मासिक मानदेय
श्रेणी तीन के पदों पर करीब 22 हजार रुपये मासिक मानदेय
श्रेणी चार के पदों पर करीब 20 हजार रुपये मासिक मानदेय
इस व्यवस्था का उद्देश्य सरकारी विभागों में जरूरत के अनुसार कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

0 comments:
Post a Comment