इस फेरबदल के तहत राजधानी पटना स्थित मुख्यालय में भी दो जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इनमें अशोक कुमार शर्मा और सुबोध कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
छह जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों को मिली नई तैनाती
विभाग की अधिसूचना के अनुसार मनोज कुमार को जमुई, भाग्य नारायण राय को शिवहर, मो. फहिमुद्दीन अंसारी को मधुबनी और युगेश दास को सहरसा का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी नई जगहों पर पदस्थापित किया गया है।
89 CO के बदले गए प्रखंड
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अलग आदेश जारी कर बड़ी संख्या में अंचल अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों के अंचलों में नए CO की नियुक्ति की गई है। इस बदलाव के बाद अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, गया, कैमूर, नालंदा, नवादा, सारण, सीवान समेत कई जिलों के अंचलों में नए अधिकारी कार्यभार संभालेंगे।
प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने की तैयारी
सरकार समय-समय पर अधिकारियों के तबादले के जरिए प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश करती है। नए अधिकारियों की तैनाती से जमीन से जुड़े मामलों, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद और राजस्व कार्यों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है। विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द नई जगहों पर योगदान देने के निर्देश दिए हैं।

0 comments:
Post a Comment