सरकार बदलने जा रही राशन व्यवस्था? नए नियम से लाखों कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली। देश के गरीब परिवारों को मिलने वाले राशन को लेकर केंद्र सरकार एक नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के लाभार्थियों को मिलने वाले अनाज की मात्रा अब परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर तय की जा सकती है।

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विधेयक, 2026 का मसौदा तैयार किया गया है। इस पर लोगों से सुझाव और आपत्तियां भी मांगी गई हैं। यह बदलाव अभी प्रस्ताव के स्तर पर है। सरकार ने मसौदे पर जनता से सुझाव मांगे हैं। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही नए नियम लागू किए जाएंगे।

अभी कैसे मिलता है राशन?

मौजूदा नियम के अनुसार अंत्योदय अन्न योजना के राशन कार्ड धारकों को हर महीने एक परिवार के हिसाब से 35 किलो अनाज दिया जाता है। इसमें परिवार में कितने सदस्य हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यानी एक सदस्य वाले परिवार और बड़े परिवार को भी एक समान मात्रा में राशन मिलता है।

नए प्रस्ताव में क्या बदलेगा?

प्रस्तावित नियम के अनुसार अब राशन की गणना परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर की जाएगी। हर सदस्य को हर महीने 7 किलो अनाज देने का प्रावधान रखा गया है। हालांकि, एक परिवार को अधिकतम 35 किलो तक ही अनाज मिलेगा।

किस परिवार को कितना राशन मिल सकता है?

1 सदस्य वाला परिवार: 7 किलो अनाज

2 सदस्य वाला परिवार: 14 किलो अनाज

3 सदस्य वाला परिवार: 21 किलो अनाज

4 सदस्य वाला परिवार: 28 किलो अनाज

5 या इससे अधिक सदस्य वाला परिवार: अधिकतम 35 किलो अनाज

इस बदलाव से छोटे परिवारों के राशन की मात्रा कम हो सकती है, जबकि बड़े परिवारों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

0 comments:

Post a Comment