केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: LPG सिलेंडर को लेकर आई खुशखबरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा कदम उठाया है। कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सेक्टर में इस्तेमाल होने वाली नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड LPG की सप्लाई पर लगी सेक्टर आधारित पाबंदियां अब हटा दी गई हैं। सरकार के इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, फैक्ट्रियों और दूसरे व्यावसायिक संस्थानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, एलपीजी की उपलब्धता में सुधार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब गैर-घरेलू ग्राहकों को पहले की तरह अपनी जरूरत के हिसाब से पैक्ड LPG मिल सकेगी। इससे कारोबारियों को सप्लाई को लेकर आ रही परेशानियां कम होंगी।

बल्क LPG सप्लाई में भी दी गई राहत

सरकार ने सिर्फ पैक्ड LPG ही नहीं, बल्कि बल्क LPG की सप्लाई को लेकर भी राहत दी है। संकट के समय जिन ग्राहकों के लिए बल्क LPG की आपूर्ति सीमित कर दी गई थी, अब उसे बढ़ाकर पहले की खपत के 50 फीसदी स्तर तक कर दिया गया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश में LPG उत्पादन और आयात दोनों की स्थिति पहले से बेहतर हुई है।

संकट के दौरान क्यों लगाई गई थीं पाबंदियां?

पश्चिम एशिया में बने हालात के कारण सरकार ने देश में LPG की उपलब्धता बनाए रखने के लिए कुछ अस्थायी कदम उठाए थे। इसके तहत C3-C4 स्ट्रीम का उपयोग LPG उत्पादन बढ़ाने के लिए किया गया था, ताकि घरेलू जरूरतों को पूरा किया जा सके। सरकार ने इन संसाधनों को पेट्रोकेमिकल और अन्य इस्तेमाल से हटाकर LPG उत्पादन में प्राथमिकता दी थी।

सरकार के द्वारा अब क्यों बदला गया फैसला?

सरकार के मुताबिक देश में LPG उत्पादन में सुधार हुआ है और आयातित LPG की उपलब्धता भी बेहतर हुई है। इसी वजह से C3/C4 स्ट्रीम के इस्तेमाल में बदलाव करने का फैसला लिया गया है। हालांकि सरकार ने यह भी साफ किया है कि घरेलू LPG की उपलब्धता पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। देश में LPG उत्पादन का स्तर बनाए रखने के लिए जरूरी व्यवस्था जारी रहेगी।

0 comments:

Post a Comment