बिहार के स्कूल रसोइयों के लिए बड़ी खुशखबरी!, मिलेगी ये सुविधाएं

पटना। बिहार के सरकारी स्कूलों में काम करने वाले रसोइयों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने रसोइयों की पहचान और भुगतान व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत अब सभी रसोइयों की पे-आईडी (Pay ID) तैयार की जाएगी।

पे-आईडी बनने के बाद रसोइयों के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और डिजिटल बनाने में मदद मिलेगी। विभाग का लक्ष्य भुगतान व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और रिकॉर्ड को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखना है।

पे-आईडी के लिए जमा करने होंगे जरूरी दस्तावेज

शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार प्रत्येक रसोइया को कुछ जरूरी दस्तावेज स्कूल में जमा करने होंगे। इनमें: आधार कार्ड की कॉपी, पैन कार्ड की कॉपी, बैंक पासबुक की छायाप्रति शामिल हैं। विद्यालय के प्रधान इन दस्तावेजों की जांच करेंगे और सत्यापन के बाद इन्हें स्कूल रिकॉर्ड में सुरक्षित रखेंगे।

दस्तावेज पूरे नहीं होने पर बढ़ सकती है परेशानी

विभाग ने साफ किया है कि जिन रसोइयों के दस्तावेज पूरे नहीं होंगे, उनकी पे-आईडी बनाने में दिक्कत आ सकती है। खासकर आधार, पैन कार्ड और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी उपलब्ध नहीं होने पर भविष्य में मानदेय भुगतान प्रभावित होने की संभावना है। इसलिए रसोइयों को समय रहते सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है।

रसोईयों को डिजिटल होगी मानदेय भुगतान व्यवस्था

पे-आईडी व्यवस्था लागू होने से रसोइयों के भुगतान का रिकॉर्ड ऑनलाइन और व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकेगा। इससे मानदेय जारी करने की प्रक्रिया आसान होगी और भुगतान में होने वाली देरी या तकनीकी समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment