यूपी में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, आई सीधी भर्ती

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर सामने आया है। बाल विकास विभाग के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 787 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्री (Worker) और आंगनवाड़ी सहायिका (Helper) के पद शामिल हैं। यह भर्ती उत्तर प्रदेश बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिला कार्यक्रम कार्यालय द्वारा कराई जा रही है।

787 पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती में कुल 787 रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें बिजनौर जिले में 528 पद और कानपुर नगर में 259 पद शामिल हैं।

केवल महिला करें आवेदन

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने वाली उम्मीदवार महिला होनी चाहिए। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तारीख

योग्य उम्मीदवारों को समय सीमा के अंदर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। बिजनौर और कानपुर नगर दोनों जिलों के लिए यही अंतिम तिथि रखी गई है।

ऐसे करें आवेदन

महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेजों और जानकारी को सही तरीके से भरना होगा। आंगनवाड़ी भर्ती ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर माना जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले आवेदन जरूर कर लें।

0 comments:

Post a Comment